{"_id":"628f59ee0dfd1b2dae0d4aa1","slug":"jhansi-army-doctor-died-in-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सेना के डॉक्टर की राजधानी एक्सप्रेस में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सेना के डॉक्टर की राजधानी एक्सप्रेस में मौत
Thu, 26 May 2022 04:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 26 May 2022 04:14 PM IST
सार
ट्रेन जैसे ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर आसपास के यात्रियों ने तुरंत कोच अटेंडर को इसकी सूचना दी। कोच अटेंडेंट ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन में डॉक्टर लाने को कहा।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना में तैनात एक सर्जन की राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनकी ट्रेन के अंदर ही मौत हो गई। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन(झांसी) से उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
जीआरपी के मुताबिक दिल्ली के बहादुरगढ़ निवासी महेश चंद शर्मा (46) सेना में सर्जन पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती हैदराबाद में थी। बुधवार को वह हैदराबाद जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस बी 2 कोच में सवार हुए।
विज्ञापन
ट्रेन जैसे ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर आसपास के यात्रियों ने तुरंत कोच अटेंडर को इसकी सूचना दी। कोच अटेंडेंट ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन में डॉक्टर लाने को कहा।
विज्ञापन
ट्रेन के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचने पर वहां मौजूद डॉक्टरों ने महेश चंद का परीक्षण किया। इसमें उन्होंने उनके मौत की पुष्टि कर दी। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।