{"_id":"68d21845a2690948c006d0cf","slug":"jhansi-ai-technology-detects-1-74-lakh-duplicate-voters-voter-list-to-be-revised-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: एआई तकनीक से पकड़े गए 1.74 लाख डुप्लीकेट वोटर, संशोधित की जाएगी मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: एआई तकनीक से पकड़े गए 1.74 लाख डुप्लीकेट वोटर, संशोधित की जाएगी मतदाता सूची
Tue, 23 Sep 2025 09:17 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 23 Sep 2025 09:17 AM IST
सार
अब एक मतदाता का नाम एक ही जगह पर करने के लिए कसरत शुरू कर दी गई है। इसके लिए 770 बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
निर्वाचन आयोग की प्रारंभिक जांच में 1.74 लाख डुप्लीकेट मतदाता पकड़े गए हैं। अब एक मतदाता का नाम एक ही जगह पर करने के लिए कसरत शुरू कर दी गई है। इसके लिए 770 बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं।
निर्वाचन अधिकारी पंचायत अखिल कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले साल 26 मई एवं जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल जुलाई 2026 में खत्म हो जाएगा। पंचायत चुनाव कराने के लिए अभी से मतदाताओं को जोड़ने और हटाने के साथ ही डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम एक स्थान पर करने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एआई तकनीक से यह गड़बड़ी पकड़ में आई है। किसी मतदाता का नाम एक से अधिक जगह है तो उससे पूछकर नाम एक स्थान पर किया जा रहा है।
ई-बीएलओ एप का इस्तेमाल करने की सलाह
राज्य निर्वाचन आयुक्त आर्यन सिंह ने बीएलओ के कार्य की समीक्षा की। बताया गया कि उनके यहां 496 ग्राम पंचायतों में 770 बीएलओ मतदाता सूची में संशोधन के लिए लगाए गए हैं। 550 बीएलओ ई-बीएलओ एप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि 220 अभी भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सभी को ई-बीएलओ एप का इस्तेमाल करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विकास खंड बबीना में 31529, बड़ागांव में 17476, चिरगांव में 19910, मोठ में 22369, बंगरा में 26968, मऊरानीपुर में 24955, गुरसराय में 16816, बामौर में 14807 मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं।