{"_id":"68d4b8c57348e118b009fb08","slug":"jhansi-action-taken-against-vehicles-with-caste-written-on-them-1055-challans-issued-five-vehicles-seized-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जाति लिखकर वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई...1055 के कटे चालान काटे, पांच वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जाति लिखकर वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई...1055 के कटे चालान काटे, पांच वाहन सीज
Thu, 25 Sep 2025 09:06 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:06 AM IST
सार
हाईकोर्ट ने वाहनों पर जाति लिखने वालों पर सख्त रुख अपनाने का आदेश सुनाया था। सीओ यातायात रामवीर सिंह के नेतृत्व में इलाइट चौराहा, रक्सा, बस स्टैंड, कानपुर बाइपास और मऊरानीपुर में अभियान चलाया।
विज्ञापन
वाहनों पर कार्रवाई करता ट्रैफिक विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यातायात पुलिस ने बुधवार को छह स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने के साथ ही जाति लिखकर वाहन दौड़ाने वाले 1055 चालकों का चालान काटा। पांच वाहन सीज भी किए।
हाईकोर्ट ने वाहनों पर जाति लिखने वालों पर सख्त रुख अपनाने का आदेश सुनाया था। सीओ यातायात रामवीर सिंह के नेतृत्व में इलाइट चौराहा, रक्सा, बस स्टैंड, कानपुर बाइपास और मऊरानीपुर में अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट न पहनकर दो पहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट न पहनकर कार चलाने, कार पर फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों को रोक कर उनका चालान किया। जिस वाहन पर जाति लिखा दिखा, उसे हटवाया गया। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि जाति लिखकर वाहन दौड़ाने वालों में सबसे ज्यादा कारें थीं। कुल 1055 चालान काटे गए, इनमें 18 काली फिल्म चढ़ाने, 24 जाति लिखकर वाहन चलाने, पांच स्टंट करने वाले शामिल हैं। चेकिंग के दौरान प्रेमपाल सिंह, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।