फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi acid case: FIR on six for throwing acid, four in custody

झांसी तेजाब प्रकरण: तेजाब फेंकने के मामले में छह पर एफआईआर, चार हिरासत में

Wed, 26 Aug 2020 01:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Aug 2020 01:23 PM IST
सार

  • उल्दन थाना के बासार गांव में घटना के बाद भारी फोर्स तैनात

विज्ञापन
Jhansi acid case: FIR on six for throwing acid, four in custody
झांसी तेजाब प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना उल्दन के बासार गांव में मंगलवार की रात करीब 40 लोगों पर तेजाब फेंकने की घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी लोगों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार रात थाना उल्दन के बासार गांव में मंगलवार की देर रात अचानक पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ाकर घर से एसिड लाकर हमला बोल दिया। इसमें गांव के रजनेश, लालता, रमाशंकर, अरविंद, चंद्रभान, संदीप, हरगोविंद, अंगूरी, अवनीश कुमार, अनामिका, संगीता, सुमित, रामकुमार, लक्ष्मीकांत, मानवेंद्र, सुरेंद्र कुमार, कृष्णकांत, महीपत, मलखान, कालीचरण, संतोष, संतराबाई, ज्ञानदेवी समेत करीब 40 लोग झुलस गए थे। 
विज्ञापन


इसमें से 23 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां सभी की हालत में सुधार बताया गया है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में मोतीलाल की तहरीर पर राजेश, संतोष, देवेंद्र, उमेश, सोनू व बनमाली पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर चार को हिरासत में लिया है। बकाया आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed