{"_id":"63553d4402c3d96c87459df3","slug":"jhansi-accident-youth-dies-in-road-accident-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Accident: खड़ी बाइक में टेंपो ने मारी टक्कर, सुपरवाइजर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Accident: खड़ी बाइक में टेंपो ने मारी टक्कर, सुपरवाइजर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 23 Oct 2022 06:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Oct 2022 06:41 PM IST
सार
प्रेमनगर थाना इलाके के अंबेडकर नगर निवासी सत्येंद्र राजपूत (30) एक निजी कंपनी में सुपरवाइज के पद पर तैनात थे। रविवार को सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर इलाके में हादसे में एक युवकी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को एक टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर थाना इलाके के अंबेडकर नगर निवासी सत्येंद्र राजपूत (30) एक निजी कंपनी में सुपरवाइज के पद पर तैनात थे। उनकी कंपनी का नहर की सफाई का ठेका लिया था, जिसका काम देखने वे भोजला जा रहे थे। उनके साथ दोस्त विमल राजपूत भी था। बाइक विमल चला रहा था। घर से थोड़ा आगे बढ़ने पर विमल बाइक रोककर लघुशंका के लिए चला गया। सत्येंद्र बाइक के पास खड़े थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से आ रही एक टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि सत्येंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके छह साल का बेटा कुनाल व बेटी कोएना है। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन