फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Abduction of Bihar Ashish for not getting 10 crore funds

Jhansi: 10 करोड़ का फंड न मिलने पर बिहार के आशीष का अपहरण, स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2022 04:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Oct 2022 04:05 PM IST
सार

एसएसपी राजेश एस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से डॉ विक्रम सक्सेना एक एनजीओ चलाता है। बिहार के कुछ लोगों ने उसकी एनजीओ को 10 करोड़ का फंड दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में उन लोगों ने 4 लाख रुपए लिए थे। 

विज्ञापन
Jhansi Abduction of Bihar Ashish for not getting 10 crore funds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जिला भोजपुर निवासी दीपक शांडिल्य ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी थी कि उनके भांजे आशीष पाठक का अपहरण कर कुछ लोग झांसी ले गये  हैं। यहां भांजे को पूँछ थाना इलाके के एक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां से आशीष को बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने उरई के एक कॉलेज के प्रबंधक अनुराग यादव, झांसी के ज्ञानस्थली स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ विक्रम सक्सेना और फार्म हाउस के मालिक सुलेमान को गिरफ्तार कर किया है, जबकि 3 लोग फरार हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी राजेश एस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से डॉ विक्रम सक्सेना एक एनजीओ चलाता है। बिहार के कुछ लोगों ने उसकी एनजीओ को 10 करोड़ का फंड दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में उन लोगों ने 4 लाख रुपए लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

झांसा देने वालों में अपहृत युवक आशीष भी शामिल था। दिए गए रुपए की वसूली के लिए यह लोग आशीष को लखनऊ से गाड़ी में डालकर झांसी ले आए थे। यहां एक फार्म हाउस में उसे तीन-चार दिनों से बंधक बनाए हुए थे। उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। परिजनों को वीडियो कॉल करवा कर रुपए की मांग की जा रही थी। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed