फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A nine-month-old girl growing up in Shishu Vihar died, her health deteriorated after vaccination

Jhansi: शिशु विहार में पल रही नौ माह की बच्ची की मौत, वैक्सीनेशन के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

Fri, 05 Sep 2025 06:52 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 05 Sep 2025 06:52 AM IST
सार

वैक्सीनेशन के एक दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमओ ने कहा कि बच्ची का काफी दिन से उपचार चल रहा था। लिवर भी बढ़ा हुआ था। 

विज्ञापन
Jhansi: A nine-month-old girl growing up in Shishu Vihar died, her health deteriorated after vaccination
टीकाकरण (प्रतीकात्मक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रेमनगर के सेंट जूड्स फाउंडिलिंग होम (शिशु विहार) में पल रही नौ माह की बच्ची भूमिजा की बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधीक्षक का कहना है कि वैक्सीनेशन के एक दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमओ ने कहा कि बच्ची का काफी दिन से उपचार चल रहा था। लिवर भी बढ़ा हुआ था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टीसीमिया (रक्त विषाक्तता) से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शिशु विहार का स्टाफ 30 अगस्त को बच्ची को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने ले गया था। इसके एक दिन बाद बुखार, उल्टी-दस्त होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन

तब उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव का पोस्टमार्टम कराया। शिशु विहार की अधीक्षक मौली जैकब ने बताया कि भूमिजा का 30 अगस्त को खाती बाबा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन कराया गया था। एक सितंबर को बुखार, उल्टी-दस्त होने लगी। दो सितंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि बच्ची की कई दिनों से तबीयत खराब थी। क्रिटिनाइन भी बढ़ा था। वैक्सीनेशन से बुखार आता है, उल्टी-दस्त नहीं होते हैं। वैक्सीनेशन के बाद तबीयत बिगड़ने की बात गलत है। वहीं, प्रेमनगर थाना प्रभारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि सेप्टीसीमिया से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed