फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A mob caught a young man accused of attempting to kidnap a child and handed him over to the police

झांसी: बच्चा चुराने के आरोप में भीड़ ने युवक को पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया, बाल खरीदने का धंधा करता है आरोपी

Fri, 07 Aug 2026 08:50 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 07 Aug 2026 08:50 PM IST
सार

आरोपी बाइक से फेरी लगाकर बाल खरीदने का धंधा करता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: A mob caught a young man accused of attempting to kidnap a child and handed him over to the police
बच्चा चुराने के आरोप युवक पकड़ा। - फोटो : istock

विस्तार

रानीपुर के ग्राम देवरीसिंहपुरा के मुहल्ला नई बस्ती में बच्चा चुराने के आरोप में भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी बाइक से फेरी लगाकर बाल खरीदने का धंधा करता था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के समीप नई बस्ती में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले चंदन कुशवाहा के डेढ़ वर्षीय पुत्र कृष्णा को एक बाइक सवार द्वारा ले जाते देखा। यह माजरा देख महिला ने शोर मचाना प्रारंभ कर दिया। महिला का शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और घेरकर बाल खरीददार आरोपी को पकड़ लिया एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं आरोपी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी युवक दतिया जिले के ग्राम इंदरगढ़ का निवासी बताया जाता है। आरोपी ने यह भी बताया कि वह बाइक से फेरी लगाकर बाल खरीदता है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed