फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A father, upset with his son, committed suicide by swallowing poison, his son was not ready to return

Jhansi: बेटे से दुखी पिता ने जहर निगलकर दी जान, घर लौटने को राजी नहीं था बेटा, शादीशुदा महिला से था अफेयर

Sat, 06 Sep 2025 07:26 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Sep 2025 07:26 AM IST
सार

घाट कोटरा गांव निवासी रामेश्वर खेती किसानी के साथ ऑटो भी चलाते थे। परिजनों का कहना है कि उनकी तीन बेटियों समेत एक बेटा कल्लू है।

विज्ञापन
Jhansi: A father, upset with his son, committed suicide by swallowing poison, his son was not ready to return
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊरानीपुर के घाट कोटरा गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद उर्फ रघु (43) ने बेटे के शादीशुदा महिला से अफेयर होने से दुखी होकर जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस आगे भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घाट कोटरा गांव निवासी रामेश्वर खेती किसानी के साथ ऑटो भी चलाते थे। परिजनों का कहना है कि उनकी तीन बेटियों समेत एक बेटा कल्लू है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी रंजना के साथ कल्लू दिल्ली में रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वहां कल्लू का शादीशुदा महिला से अफेयर हो गया। यह बात पता चलने पर पिता रामेश्वर उसे समझाने दिल्ली गए थे। वहां बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। कल्लू अपने पिता की बात सुनने को राजी नहीं हुआ। पिता ने अपनी जान देने तक की बात कही लेकिन रघु वापस आने को राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन


इससे दुखी होकर रामेश्वर घर लौट आए। बृहस्पतिवार रात में उन्होंने जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जहर निगलने की पुष्टि की। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामले की आगे की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed