{"_id":"6a3f59cdda8162df78070e04","slug":"jhansi-a-door-to-door-polio-campaign-will-be-conducted-until-july-3-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तीन जुलाई तक घर-घर जाकर चलाया जाएगा पोलियो बचाव अभियान, 2.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तीन जुलाई तक घर-घर जाकर चलाया जाएगा पोलियो बचाव अभियान, 2.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
Sat, 27 Jun 2026 10:36 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:36 AM IST
सार
29 जून से तीन जुलाई तक छूटे बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की ड्राॅप पिलाई जाएगी। छह जुलाई से बी-टीम दोबारा घर-घर जाकर अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
पोलियो की खुराक
- फोटो : आईस्टॉक
विस्तार
जिले में 28 जून से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए पल्स पोलियो अभियान चलेगा। 2,97,845 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। डीएम गौरांग राठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक भी बच्चा पोलियो ड्राॅप पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। 29 जून से तीन जुलाई तक छूटे बच्चों को घर-घर जाकर ड्राॅप पिलाई जाएगी। छह जुलाई से बी-टीम दोबारा घर-घर जाकर अभियान चलाएगी।
डीएम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी निर्धारित समय से पहले कोई पोलियो बूथ बंद मिला तो संबंधित टीम पर सख्त कार्रवाई होगी। धर्मगुरुओं से मंदिरों में आरती और मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील करने को कहा।