{"_id":"68a83c0a9a7475e7f20b6336","slug":"jhansi-a-cancer-patient-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-he-was-troubled-by-the-constant-exp-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कैंसर पीड़ित मरीज ने ट्रेन से कटकर दी जान, लगातार हो रहे खर्च से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कैंसर पीड़ित मरीज ने ट्रेन से कटकर दी जान, लगातार हो रहे खर्च से था परेशान
Fri, 22 Aug 2025 03:14 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:14 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह गांव के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना मोंठ क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कैंसर से पीड़ित एक मरीज ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। लगातार हो रहे खर्च की वजह से पीड़ित आर्थिक रुप से परेशान था। उसे बीमारी में भी कुछ आराम होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा था जिस वजह से वह शारीरिक कष्ट में भी था। मानसिक रूप से वह तनाव में रहने लगा था और इसी के चलते उसने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।
कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति ने ट्रेन से कट कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। लगातार हो रहे पैसों के खर्च की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। ग्राम सेना निवासी अरविंद कुमार पिछले कई महीनों से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इलाज के दौरान लगातार बढ़ रहे खर्च और शारीरिक पीड़ा के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। शुक्रवार सुबह गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उनका क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद सिंह इलाज को लेकर आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे और कुछ समय से अवसाद में रहते थे।
मोठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।