फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A 250-feet-long truck became the center of attraction, causing traffic jams on the highway.

250 फीट लंबा ट्रक: पहिये गिनते-गिनते चकरा जायेगा सिर, हाईवे पर थम गये वाहन...लगा रहा घंटो जाम, वीडियो

Sun, 28 Sep 2025 08:58 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Sep 2025 08:58 AM IST
सार

ट्रेलर वाहन भारत के सबसे लंबे ट्रकों में से एक है। इसका उपयोग मुख्य रूप से टरबाइन जैसे बड़े औद्योगिक सामान को ले जाने के लिए किया जाता है। इसे चलाने के लिए दो ड्राइवरों की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
Jhansi: A 250-feet-long truck became the center of attraction, causing traffic jams on the highway.
ट्रेलर वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी। शिवपुरी-ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर से लगा जाम शनिवार देर रात तक जारी रहा। 10 किमी लंबे जाम में फंसे वाहन जैसे-तैसे गुजर रहे थे कि रात में यहां से गुजरे 250 फीट लंबे ट्रक से ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया।
विज्ञापन


ग्वालियर-शिवपुरी के बीच झांसी में टनल (सुरंग) का निर्माण किया जा रहा हैं। ब्रिज व टनल के निर्माण से यहां अत्यधिक ट्रैफिक लोड रहता है। निर्माण कार्य कर रही एजेंसी ने वाहनों के गुजरने के लिए जो रास्ता तैयार किया है, वह बेहद संकरा होने के साथ खतरनाक है। शुक्रवार की दोपहर यहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम भी थोड़ा बहुत नहीं, बल्कि 10 किमी लंबा लग गया। शनिवार रात 10 बजे तक जाम के हालात जस के तस बने हुए थे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक तनवीर सहरावत ने बताया कि जाम की समस्या यहां निर्माण के चलते होती है लेकिन यहां से गुजरे बड़े ट्रेलर वाहन से समस्या हुई है।
विज्ञापन



आकर्षण का रहा केंद्र

250 फीट लंबा ट्रेलर वाहन भारत के सबसे लंबे ट्रकों में से एक है। इसका उपयोग मुख्य रूप से टरबाइन जैसे बड़े औद्योगिक सामान को ले जाने के लिए किया जाता है। इतना लंबा होने के कारण इसे चलाने के लिए दो ड्राइवरों की आवश्यकता होती है। एक केबिन में और दूसरा ट्रेलर के पिछले हिस्से पर रिमोट से एक्सल को नियंत्रित करता है। इसमें 150 से अधिक पहिए रहे। जब यह झांसी से होकर गुजरा तो आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



250 फीट लंबा ट्रेलर वाहन का वीडियो देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed