{"_id":"629f1e423067fc2861342446","slug":"jhansi-12th-student-dies-due-to-drowning-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नदी में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, घर से कोचिंग के लिए निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नदी में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, घर से कोचिंग के लिए निकला था
Tue, 07 Jun 2022 03:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 07 Jun 2022 03:15 PM IST
सार
पूंछ क्षेत्र के कनैछा गांव निवासी जयप्रकाश अहिरवार का 16 साल का बेटा पवन कुमार 12वीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार सुबह पवन घर से कोचिंग के लिए गया था, जिसके बाद वह दोस्तों के साथ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बेतवा नदी में नहाने चला गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
नदी में डूबने से छात्र की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नदी में डूबने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वह घर से कोचिंग के लिए निकला था। इसके बाद वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी पर चला गया। बड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकला गया। पुलिस ने शब कब्जे में लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखवाया है।
विज्ञापन
जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र के कनैछा गांव निवासी जयप्रकाश अहिरवार का 16 साल का बेटा पवन कुमार 12वीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह पवन घर से कोचिंग के लिए गया था। कोचिंग के बाद वह दोस्त गांव के सर्वेश और रामू के साथ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बेतवा नदी में नहाने चला गया। वहां पवन की डूबने से मौत हो गई। पवन की कनपटी पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
परिजनों को बाद में सूचना दी
परिजनों ने कहा कि पवन की मौत के बाद उनको काफी देर बाद सूचना दी गई। कनपटी में चोट लगी है, इससे परिजन अनहोनी की भी आशंका जता रहे हैं। दो भाइयों में पवन बड़ा था, उससे छोटा अमन है। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन