फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 12 trains resumed operations as usual.

Jhansi: 12 ट्रेनों का पूर्व की भांति शुरू हुआ संचालन, प्लेटफार्म नंबर तीन का कार्य अंतिम छोर पर पहुंचा

Sun, 04 Jan 2026 09:38 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 04 Jan 2026 09:38 AM IST
सार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर चल रहे गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण का कार्य अब अंतिम छोर पर पहुंच गया है। इससे प्रभावित हुईं 53 गाड़ियों में 12 गाड़ियों का संचालन पूर्व की भांति शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Jhansi: 12 trains resumed operations as usual.
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर चल रहे गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण का कार्य अब अंतिम छोर पर पहुंच गया है। इससे प्रभावित हुईं 53 गाड़ियों में 12 गाड़ियों का संचालन पूर्व की भांति शुरू हो गया है। जिससे यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। कोहरे में जहां पहले से ही ट्रेनें प्रभावित होने से यात्री परेशान थे, वहीं, प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य से प्रभावित हुईं गाड़ियों ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रशासन ने गिट्टी रहित ट्रैक (ब्लास्ट लेस ट्रैक) से प्लेटफार्म नंबर तीन का निर्माण 25 नवंबर से शुरू कराया था। इस दौरान झांसी से होकर निकलने वाली व झांसी से संचालित होने वाली 22 गाड़ियां निरस्त, 19 गाड़ियों के मार्ग बदलकर, चार गाड़ियों को आंशिक निरस्त व दो गाड़ियों को रेगुलेट किया गया था। गाड़ियां निरस्त व मार्ग परिवर्तित होने का असर झांसी पर भी पड़ा। यहां से गाड़ियां न निकलने से यात्री परेशान थे। वहीं, ललितपुर व बीना जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेल प्रशासन ने झांसी-ललितपुर व ललितपुर-बीना मेमू का संचालन पहले ही शुरू करा दिया था। 8 जनवरी तक चल रहे गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण कार्य इन दिनों अंतिम छोर पर पहुंच गया है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए 19 गाड़ियों का संचालन पहले की तरह शुरू कर दिया है। इसमें 5 निरस्त, 5 मार्ग परिवर्तन व 2 रेगुलेट गाड़ियों को पूर्व की भांति संचालित कर दिया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे निर्माण कार्य पूरा होता जा रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों का पूर्व की भांति संचालन शुरू कराया जा रहा है। 8 जनवरी के बाद सभी प्रभावित गाड़ियों का संचालन पूर्व की भांति शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर निरस्त 18 गाड़ियों में से जनता की मांग पर झांसी-ललितपुर व झांसी-बीना मेमू का संचालन पूर्व में ही शुरू करा दिया था।
विज्ञापन



प्रभावित 53 में 12 ट्रेनों का पूर्व की भांति हुआ संचालन
29 नवंबर से लालकुआं से चलकर बेंगलुरू जा रही लालकुआं-बेंगलुरू (05074), रक्सौल-उधना (05559) तीन जनवरी तक निरस्त थी। वहीं यशवंतपुर-योग नगरी ऋषिकेश (06598), नगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर (06597), हैदराबाद-गोरखपुर(07075) का संचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (22176), बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (02200) को 3 जनवरी तक उत्तर मध्य रेलवे में 90 मिनट रेगुलेट किया गया था। उक्त ट्रेन भी 4 जनवरी से समय पर चलेगी। साथ ही मार्ग परिवर्तित होकर चल रही माता वैष्णोदेवी कटरा-तिरानेलवेली (16788) बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (14314), आगरा कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस(12162) व जम्मूतवी से चलकर तिरुपति जा रही जम्मूतवी-तिरुपति एक्सप्रेस (22706) अहमदाबाद से चलकर दरभंगा जा रही दरभंगा एक्सप्रेस (09465) अब बदले हुए मार्ग की जगह पूर्व की भांति झांसी स्टेशन से होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed