{"_id":"6158bd118ebc3e628e039a33","slug":"jdca-a-won-by-mohit-s-brilliant-century-jhansi-news-jhs2057453164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित के शानदार शतक से जीता जेडीसीए-ए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित के शानदार शतक से जीता जेडीसीए-ए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में डीएसए रेलवे मैदान पर अंडर-16 आनंद मिश्रा क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में जेडीसीए-ए ने जेडीसीए-बी को 76 रनों से हराया। विजेता टीम के मोहित परिहार ने शानदार प्रदर्शन कर नाबाद शतक ठोका।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जेडीसीए-ए ने 259 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज मोहित परिहार के नाबाद शतक, देवेंद्र प्रताप के शानदार 65 रन एवं हर्षित अग्रवाल की 29 रनों की नाबाद पारी रही। जेडीसीए-बी टीम की ओर से शिवांश मिश्रा व रजनीकांत प्रजापति को दो-दो विकेट एवं अमरेंद्र कबूतरा, अंकित श्रीवास, दीपेश वर्मा को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए-बी 183 रन बनाकर आउट हो गयी। बल्लेबाज सार्थक मिश्रा ने 36 व रितिक 36 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज विकेट पर ज़्यादा देर न टिक सका ।
जेडीसीए-ए टीम की ओर से स्पिन गेंदबाज अनुज तिवारी ने अपने 6 ओवर के स्पेल में एक मेडन डालते हुए मात्र 19 रन देकर 3 शानदार विकेट लिए। साथ ही मयंक को तीन विकेट, काव्यांश खरे को दो व मेघराज को एक विकेट मिला। मैच के अंपायर अवनीश सचान, उत्कर्ष अग्रवाल व स्कोरर बृजेंद्र सिंह एवं मैच ऑब्जर्वर मोहम्मद रहूफ रहें। इस अवसर पर अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, सचिव अरविंद कपूर, संरक्षक व निदेशक शालिग्राम राय, निदेशक अजय मिश्रा, बाबी खत्री, पीके भटनागर, रमेश गुजराल, जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत सिंह, संजय साहनी, संयुक्त सचिव निखिल मिश्रा, सह सचिव रवि चौबे, संजय यादव, रितेश शर्मा, राजीव मल्होत्रा, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।