फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA will get development work done at a cost of 16.51 crores

जेडीए 16.51 करोड़ की लागत से कराएगा विकास कार्य

Sat, 04 Sep 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
JDA will get development work done at a cost of 16.51 crores
झांसी। जेडीए पूरे शहर में करीब 16.51 करोड़ रुपये से नए कार्य कराने जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। जेडीए सभागार में शनिवार को होने वाली बैठक में इन कार्यों में अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यह सभी कार्य जेडीए के अवस्थापना निधि के जरिए कराए जाएंगे।
विज्ञापन

स्टांप ड्यूटी से मिलने वाले राजस्व का दो फीसदी रकम अवस्थापना निधि में जमा होता है। इसका एक हिस्सा जेडीए को मिलता है। जेडीए के पास अवस्थापना निधि में करीब 12 करोड़ रुपये हैं। उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित के मुताबिक शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों में यह रकम खर्च की जाएगी। मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाने वाला हीरोज ग्राउंड को भी उसकी गरिमा के मुताबिक संवारा जाएगा। यहां दद्दा ध्यानचंद की स्मृति को भी सहेजने का काम होगा। इस पर कुल करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह ध्यानचंद की प्रतिमा वाली पहाड़ी पर विशाल साइनबोर्ड भी स्थापित किया जाएगा। यह साइन बोर्ड रात में भी चमचमाएगा। इस साइन बोर्ड में आई लव झांसी का स्लोगन लिखा होगा। इसी तरह सीता होटल के पास विशाल त्रिपाठी के घर बगल से इंटरलॉकिंग, वार्ड नंबर नौ में इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण, क्राफ्ट मेला मैदान की बाउंड्रीवाल का निर्माण, उन्नाव मुख्य मार्ग से निर्मला रेजीडेंसी आवासीय कॉलोनी तक पहुंच मार्ग का निर्माण, सीपी मिशन कंपाउंड में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत करारी में आंतरिक विकास कार्य एवं गेड़ा कॉलोनी में सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि इनके अलावा शहर के चार प्रमुख पार्कों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक जेडीए सभागार में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed