फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA running setting 'game'

जेडीए में चल रहा सेटिंग का ‘खेल’

Sat, 12 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
JDA running setting 'game'
झांसी। ग्रीन बेल्ट में निर्माण कार्य ध्वस्त करके जेडीए भले ही वाहवाही लूट रही हो, लेकिन यहां भी सेटिंग का खेल जोरों पर है। स्थिति यह है कि  सचिव के आदेश के बाद भी अधीनस्थ सील किए गए निर्माण कार्यों को ध्वस्त नहीं करते हैं। मध्यस्थों के माध्यम से फीलगुड कर आदेशों को ताक पर रख देते हैं।
विज्ञापन


जेडीए सचिव ने विभिन्न शिकायतों के आधार पर जून एवं जुलाई माह में बिना स्वीकृति के बन रहे छह आवासों को सील कर ध्वस्त करने का निर्देश जारी किया था। 25 जून 2015 डडियापुरा में 170 वर्ग मीटर क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य को निरीक्षण के दौरान बिना स्वीकृति के होना पाया गया था।
विज्ञापन


इसी दिन झोकनबाग में 150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हो रहे आवासीय निर्माण को भी बिना स्वीकृति के होना पाया गया था। दोनों आवासीय क्षेत्रों को पांच अगस्त 2015 को सील किया गया था। तीन जुलाई को दीनदयाल नगर में हुए निरीक्षण में 168 वर्ग मीटर में निर्माण कार्य बिना नक्शा पास कराए होता मिला, इसी दिन ग्वालियर रोड पर हुए निरीक्षण में पूर्व निर्मित मकान के द्वितीय तल का निर्माण बिना नक्शे के होता मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस जुलाई को दोनों कार्य स्थलों को सील करने का आदेश जारी किया गया था। 16 जुलाई को ग्वालियर रोड पर बिना नक्शे के 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य होता मिला था, जिसे उसी दिन सील करने का आदेश दिया गया था। इसी दिन तहसील के पास 105 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना स्वीकृति के निर्माण होता मिला था, जिसे सील करने का आदेश 22 जुलाई को दिया गया था। सभी सील किए गए निर्माण कार्य स्थलों को ध्वस्त करने के निर्देश जेडीए सचिव ने दिए थे, जिसका पालन अभी तक जिम्मेदारों ने नहीं किया है।


अधीनस्थों को सील किए गए अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शीघ्र ही सभी अवैध कार्य ध्वस्त कर दिए जाएंगे।
- तिलकधारी यादव, सचिव, जेडीए

ड्राइवर को बना दिया क्लर्क
झांसी। इसे अफसरों की मनमर्जी कहें या मजबूरी, जो भी हो, लेकिन स्थिति आश्चर्यजनक है। झांसी विकास प्राधिकरण में स्टेयरिंग थामने वाले हाथों में हिसाब किताब की कलम थमा दी गई है। जेडीए में प्रमोद कुमार दीक्षित चालक के पद पर तैनात हैं। इनसे मूल पद का काम लिए जाने के स्थान पर चालान काटने की जिम्मेदारी दे दी गई है। जेडीए सचिव तिलकधारी यादव का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण ड्राइवर से क्लर्क का काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed