{"_id":"5fb011f48ebc3e9ba3266763","slug":"jda-panelty-notice-to-20-jhansi-news-jhs1810776112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमन शुल्क जमा नही करने पर जेडीए ने 20 को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमन शुल्क जमा नही करने पर जेडीए ने 20 को जारी किए नोटिस
विज्ञापन
jda.jpeg
- फोटो : jda.jpeg
शमन शुल्क जमा नही करने पर जेडीए ने 20 को जारी किए नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मानचित्र के बिना व स्वीकृत मानचित्र के विपरीत भवन निर्माण करने पर झांसी विकास प्राधिकरण ने बीस लोगों को नोटिस जारी किए हैं। तय समय सीमा के भीतर शमन जमा नहीं करने पर इमारत को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
महानगर में निर्मित अवैध निर्माणों व मानचित्र के विपरीत भवनों व इमारतों पर झांसी विकास प्राधिकरण ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जेडीए द्वारा शहर के सभी अवैध निर्माणों को चिह्नित कर सूची को तैयार किया जा रहा है। इसके तहत शहर के बीस निर्माणों को चिह्नित किया गया है। सभी लोगों पर कार्रवाई करते हुए जेडीए ने भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर शमन शुल्क जमा करने की समय सीमा को तय कर दिया है।