फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA land four carore cheat case

गुमनामी में खोई थी जेडीए की चार करोड़ की जमीन

Tue, 09 Jun 2020 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
JDA land four carore cheat case
जेडीए - फोटो : ?????
झांसी। महानगर अलग-अलग स्थानों पर झांसी विकास प्राधिकरण की चार करोड़ रुपये से अधिक की खोई हुई जमीन मिली है। बेशकीमती जमीन सालों से गुमनामी में थी। जेडीए में शिकायती पत्र मिलने पर पूरे प्रकरण की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान अधिकतर प्लॉटों पर कब्जा पाया गया है।
विज्ञापन

महानगर के न्यू राय गंज में अलग-अलग साइजों के चार प्लॉट, उनाव गेट में तीन प्लॉट, मसीहा गंज स्थित आदर्श नगर में पांच प्लॉटों सहित कुल 12 प्लॉट जेडीए की संपत्ति में दर्ज थे। इन भूखंडों को झांसी विकास प्राधिकरण ने नगर निगम से क्रय किया था। वर्तमान समय में इन भूखंडों की कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक है। लेकिन देखरेख के अभाव में अधिकतर भूखंडों पर लोगों ने कब्जा जमा लिया था। प्रशासन को मिले शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराई गई जांच के दौरान ही भूखंडों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि प्लॉटों की जांच कराई गई है जांच के दौरान अलग-अलग साइजों के 12 प्लॉट मिले हैं। जिसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। राजस्व विभाग व पुलिस के सहयोग से कब्जा हटाया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed