फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA income increse 14 corore during corona

कोरोना काल में जेडीए की आय में हुआ चौदह करोड़ से अधिक का इजाफा

Wed, 26 Aug 2020 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
JDA income increse 14 corore during corona
झांसी। कोरोना काल के दौरान झांसी विकास प्राधिकरण की आय में पिछले वर्ष के पांच माह के मुकाबले में चौदह करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। यह आमदनी विकास शुल्क, शमन शुल्क, सेंट्रल शुल्क, ले आउट शुल्क व संपत्ति की बिक्री से हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते सरकार द्वारा 24 मार्च की रात को 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था। इस बीच सभी गैर सरकारी कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया था। सरकारी कार्यालयों में भी खुलने कई पाबंदियों लगाई गई थी। बंदी के दौरान वसूली व अन्य आय पर भी रोक लग गई थी। इसके अलावा वर्तमान भी शनिवार व रविवार को लॉकडाउन होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। लेकिन कोरोना काल में भी जेडीए की आय बढ़ी हैं। वर्ष 2019 के अप्रैल, मई, जून, जुलाई व अगस्त माह में जेडीए की आय 10,76,55,765 रुपये थी। लेकिन वर्ष 2020 के अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त के माह में 24,75,56,404 रुपये हो गई है। जिसके चलते जेडीए को पांच माह में 13,99,00,639 रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। जेडीए के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि जेडीए के खाते में विगत पांच माह में चौदह करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। शमन शुल्क जमा कराने के लिए लगभग दो सौ लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed