फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   janta carfew

कोरोना वायरस को हराने के लिए रविवार को सड़कों पर नजर नहीं आएंगे झांसी वाले

Sat, 21 Mar 2020 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
janta carfew
janta carfew
कोरोना के खिलाफ सब एक साथ कदम से कदम मिलाकर बढ़ रहे हैं। वायरस को मात देने लिए लोगों ने अधिक से अधिक घर पर रहने का निर्णय लिया है। लोग न तो महानगर में इधर-उधर जाएंगे वे कारोबार, घूमने व अन्य कारणों से दूसरे शहरों और राज्यों को भी नहीं जाएंगे। वायरस के पांव उखाड़ने के लिए शहरवासियों में गजब की इच्छाशक्ति पनप रही है। सरकार ने जहां शनिवार रात से रविवार रात तक ट्रेन नहीं चलाने का निर्णय लिया है वहीं शहरवासियों ने रविवार को प्राइवेट बस, टेंपो, टैक्सी, आपे, ऑटो रिक्शा नहीं चलाने की ठानी है। सड़कों पर सन्नाटा रहेगा। बाजार भी बंद रहेंगे। मशां इतनी है कि वायरस का संक्रमण न फैले और अपनी झांसी के बाशिंदे स्वस्थ और खुश रहें।
विज्ञापन

तीन हजार यात्रियों के निरस्त होंगे आरक्षण
झांसी। ट्रेनों का संचालन 24 घंटे तक न होने से तीन हजार मुसाफिरों के आरक्षण निरस्त हो जाएंगे। इन मुसाफिरों को पूरा किराया वापस मिलेगा। आम दिनों में झांसी स्टेशन से पांच हजार यात्री आरक्षित व 18 हजार अनारक्षित टिकट पर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन झांसी रेलवे स्टेशन से औसत 120 ट्रेनें गुजरतीं हैं। यह ट्रेनें बीना, इलाहाबाद, कानपुर और आगरा की तरफ जाने वाले ट्रैक पर दौड़तीं हैं। इन ट्रेनों में प्रतिदिन झांसी से सामान्य दर्जे में औसत 20 हजार और आरक्षित कोचों में करीब पांच हजार मुसाफिर सफर करते हैं। मगर इन दिनों मुसाफिरों में कोरोना वायरस को लेकर डर बना हुआ है। वे सफर करने से बच रहे हैं। इन दिनों सफर करने वालों की संख्या घटकर साठ फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रेलवे 21 मार्च की रात 12 बजे से 22 मार्च की रात 12 बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद का निर्णय लिया है। इस अवधि में गुजरने वाली ट्रेनों में झांसी स्टेशन से तीन हजार मुसाफिरों ने अपने आरक्षण करा रखे हैं। इस निर्णय के बाद यह यात्री अब अपने निर्धारित प्लान के हिसाब से सफर नहीं कर सकेंगे। हालांकि, रेलवे इन सभी यात्रियों को पूरा किराया वापस करेगा।
22 मार्च को नहीं चलेंगी प्राइवेट बसें
झांसी। जिले में 22 मार्च रविवार को प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी। कोरोना वायरस से बचाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान पर सहमति को लेकर जिला बस आपरेटर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया, कि 22 मार्च को निजी बसों का संचालन नहीं होगा। हालांकि आपात कालीन स्थिति में जिस रूट पर ज्यादा सवारी होगी, वहां एक बस अति आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 2 बजे चला दी जाएगी। बैठक में अध्यक्ष अनूप यादव, महासचिव मोहम्मद जावेद, रवि यादव, राजू, पंकज तिवारी, गौरी सोनी आदि मौजूद रहे।

टैक्सी फेडरेशन ने की अपील
बुंदेलखंड आपे-मैजिक-टैक्सी फेडरेशन की बैठक में ऑटो चालक व मालिकों से 21 मार्च से 22 मार्च तक अनावश्यक गाड़ी न चलाने का आग्रह किया गया। साथ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर गाड़ी में साफ- सफाई व सेनेटाइजर करने के लिए कहा गया। इस मोके पर अध्यक्ष मंसूर अहमद मंसरी, ओमप्रकाश साहू, राकेश बाजपेयी, शाहिद, गौरी, रामसिंह यादव, मोहन लाल साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed