फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   janrath bus stop

रोडवेज : गर्मी में जनरथ बसों में सफर हो रहा मुश्किल

Mon, 13 Jun 2022 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
janrath bus stop
झांसी। रोडवेज की जनरथ बसों में यात्रियों को सुविधा देने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। जनरथ बसों की हालत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। आलम यह है कि बसों में लगे चार्जर प्वाइंट खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

झांसी डिपो में रोडवेज की कुल आठ जनरथ बसों का संचालन कानपुर, लखनऊ, बनारस और प्रयागराज रूट पर किया जाता है। जनरथ बसों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। आलम यह है कि बसों में लगे चार्जर प्वाइंट खराब पड़े हैं। घंटों सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कभी-कभी इन बसों में तकनीकी खराबी आने के कारण डिपो में जनरथ बसों के पार्ट और कारीगर के अभाव में कई कई दिनों तक वर्कशाप में ही खड़ी रहती हैं। जब कानपुर या दिल्ली से पार्ट आते हैं, तब बसों को सही किया जाता है। जिससे भीषण गर्मी में बसों की कमी होने के कारण यात्रियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्री नीरज, अखिलेश और मयंक ने बताया कि बसों में लगे चार्जर प्वाइंट चलते ही नहीं, जिससे सफर के दौरान मोबाइल की बैट्री खत्म होने पर बहुत परेशानी होती है। जबकि जनरथ बसों में साधारण बसों की तुलना में प्रति व्यक्ति 50 से 100 रुपये अतिरिक्त किराया रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों से सुविधा शुल्क का पैसा जोड़कर लिया जा रहा है, लेकिन यात्री को मिलने वाली सुविधाएं कोसों दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरथ बस का एक ही कारीगर है, वह भी अभी बाहर गया हुआ है, वापस आने के बाद बस के चार्जिंग प्वाइंटों को सही कराया जाएगा। - बृज किशोर, रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज झांसी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed