फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jannang TB can be banchpan

जननांग की टीबी से हो सकता बांझपन

Wed, 03 Mar 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jannang TB can be banchpan
झांसी। टीबी का संबंध सिर्फ फेफड़ों से नहीं, बल्कि यह शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। औरतों के गर्भाशय में होने वाली टीबी उनमें बांझपन का कारण भी बन सकती है। इसे बहुरूपिया टीबी भी कहा जाता है, क्योंकि इस तरह के टीबी का शुरुआती दौर में पकड़ में आना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार तो लोग इसे कैंसर भी समझ लेते हैं।
विज्ञापन

टीबी कई प्रकार की होती है, जिनमें एक है पेल्विक ट्यूबरक्लोसिस यानी जननांग की टीबी। यह महिला और पुरुष दोनों में हो सकती है। उनके दोनों के ही प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। भारत में 20-40 साल की लगभग 18 फीसदी महिलाओं में बांझपन का कारण जननांग की टीबी होती है। इसकी चपेट में आने वाली 90 प्रतिशत महिलाओं के गर्भाशय से जुड़े फैलोपियन ट्यूब में यह होती है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के चेस्ट एवं टीबी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मधुर्मय शास्त्री ने बताया कि कि टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस जीवाणु की वजह से होती है, जो फेफड़ों की टीबी से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों से फैलती है।
विज्ञापन

यह बैक्टीरिया शरीर के निचले हिस्से में पहुंचकर प्रजनन अंग को प्रभावित करता है। इसके कुछ लक्षण थकान, हल्का बुखार, पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना, वजाइना से सफेद पानी निकलना, पीरियड्स ठीक समय पर न होना हैं। अगर किसी भी महिला को यह समस्या हो रही है तो उसे समय रहते डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। सीबी नेट, पेट के निचले हिस्से का अल्ट्रासाउंड आदि तरीकों से इस टीबी का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed