{"_id":"612942148ebc3e14f15e3bd4","slug":"janmashtami-laddus-will-be-expensive-this-time-jhansi-news-jhs2029183147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी के लड्डू बनेंगे इस बार महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी के लड्डू बनेंगे इस बार महंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इस बार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर बनने वाले लड्डू महंगे बनेंगे। इन दिनों गुड़, खसखस के दाने, पिसी शक्कर, सौंठ, गरी, मेवा आदि सामग्री के दाम पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं।
जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर मंदिरों और घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान लड्डू गोपाल को चढ़ाने के लिए गुड़ के लड्डू शुभ शगुन के रूप में बनाए जाएंगे। यह लड्डू देवकीनंदन को प्रसाद के रूप में अर्पण किए जाएंगे। हालांकि इस बार भी पिछले साल की तरह गुड़ के लड्डू कुछ ज्यादा महंगे बनेंगे। इस समय में गुड़ 45 से 48 रुपये किलो है। जबकि यह 10 दिन पहले 38 से 40 रुपये की बिक्री में था। इसी प्रकार से 1650 रुपये किलो बिकने वाला खसखस के दाने 1900 रुपये चिरौंजी भी महंगी हो गई है। पिसी शक्कर 48 से 65 रुपये किलो, 240 रुपये किलो में बिकने वाला गरी का गोला इन दिनों 270 रुपये किलो में है। लड्डू में लगने वाला सौंठ भी 350 रुपये किलो हो गया है। किराना व्यापारी विवेक बाजपेई के अनुसार इन दिनों गुड़ की आवक कम होती है। वहीं मेवा के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं।