फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   janak dukari ke prkatya uysah pr bhakto ne gaye badhai geet

जनक दुलारी के प्राकट्य उत्साह पर भक्तों ने गाए बधाई गीत

Fri, 21 May 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
janak dukari ke prkatya uysah pr bhakto ne gaye badhai geet
जनक दुलारी के प्राकट्य उत्साह पर भक्तों ने गाए बधाई गीत
विज्ञापन

झांसी। महानगर के कई मंदिरों में वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी पर मां जानकी का प्राकट्य दिवस उत्साह व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। दोपहर में जन्मोत्सव की आरती हुई। भक्तों ने बधाई गीत गाकर जनक दुलारी के दर्शन किए। नवमी की तिथि उदया होने के कारण यह त्योहार शुक्रवार को भी मनाया जाएगा।

जानकी नवमी पर्व को लेकर मंदिरों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। अशोक व आम के पत्तों से बने वंदनवार व फूलों से मंदिरों को सजाया गया। शहर पसरट वाली गली स्थित श्री रघुनाथ जी महाराज के मंदिर में दोपहर माता जानकी के प्राकट्य पर आरती की गई। इस मौके पर भक्तों ने बधाई गीत गाए और भगवान राम व माता जानकी के दर्शन किए। इस अवसर पर पंडित बालकृष्ण नायक, राकेश श्रीवास्तव, गिरजा नायक, चेतन व पवन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, अवध किशोर महाराज मंदिर में दिनेश लक्षकार, हर्षवर्धन लक्षकार आदि श्रद्धालुओं ने भी जानकी नवमी पर्व को मनाया। इधर कचहरी चौराहा स्थित शिव मंदिर में सीता नवमी के उपलक्ष्य में श्रीराम दरबार व शिव दरबार सहित अन्य देवी-देवताओं का मनमोहक श्रृंगार किया गया। फूल बंगला सजाने के बाद भव्य आरती की गई। इसके बाद भक्तों में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुकेश सिंघल, श्रीराम नायक, ध्रुव महाराज, अभय, कृष्ण व राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed