फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jan suvida kendro pr beksin ke rajistration ke paisa lene pr higi karvayi

जन सुविधा केंद्रों पर वैक्सीन का पैसा मागने पर होगी कार्रवाई

Wed, 16 Jun 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
jan  suvida kendro pr beksin ke rajistration ke paisa lene pr higi karvayi
जनसुविधा केंद्रों पर वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन का पैसा लेने पर होगी कार्यवाही
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने विकास भवन सभागार में जनपद में कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए वैक्सीनेशन में तेजी लाये जाने के मद्देनजर सभी जनसुविधा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में संचालक अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के निण् रजिस्ट्रेशन कराये जाने का निर्देश दिया। रजिस्ट्रेशन के दौरान रुपए लेने की शिकायत होने सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि जनसुविधा केंद्रों के सेवा प्रदाता संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिये कि जिले में अक्रियाशील सेंटर को जल्द से जल्द क्रियाशील करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश में प्रतिदिन अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराया जाए। यह तभी संभव होगा जब हमारे सभी जन सुविधा केंद्र नियमित संचालित होंगे और दूरदराज क्षेत्र के लोग वही अपना पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेंटर को प्रतिदिन 10 लोगों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इससे कम होने पर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, सीएमओ डॉ. जीके निगम, एडीएम संजय कुमार पाण्डेय, एसीएम न्याय अतुल कुमार, डीआईओ एनआईसी आसिफ खान, एडीआईओ शक्ति अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed