{"_id":"87f9256a7b219c57cdf854662c58a7fa","slug":"jan-seva-cendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सेवा केंद्रों पर मिलेंगी अधिक सेवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सेवा केंद्रों पर मिलेंगी अधिक सेवाएं
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jun 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुराग यादव ने कलेक्ट्रेट में जारी विभिन्न
विज्ञापन
कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत निर्वाचक नामावली का
कार्य त्रुटि रहित व तीव्र गति से करने के निर्देश दिए।
डीएम ने एनआईसी मेें चल रहे पंचायत निर्वाचक नामावली के कार्य की स्थिति देखी। तदुपरांत, वह झांसी जन सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने ई-गवर्नेंस कंप्यूटर लैब के निर्माण कार्य की जानकारी ली। मालूम हो कि ई-गवर्नेंस लैब में 14 कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
शासन की ई-गवर्नेंस के तहत खोले गए जन सेवा केंद्रों की सेवाओं में विस्तार की योजना है। वर्तमान में केंद्रों पर विभिन्न विभागों की 26 सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, परंतु आने वाले दिनों में केंद्रों से साठ से अधिक सेवाएं संचालित करने की योजना है। जन सेवा केंद्रों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए उक्त लैब तैयार की जा रही है। इस दौरान डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्य का भी जायजा लिया।