फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh target Congress at public meeting in Jhansi

लोकसभा चुनाव: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- इतनी शर्म नहीं कि श्रीराम से मांफी मांग लें

Sat, 11 May 2024 04:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sat, 11 May 2024 04:13 PM IST
सार

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर इतनी भी शर्म नहीं है कि कम से कम मंदिर बनने के बाद अयोध्या जाकर श्रीराम से मांफी मांग लें। उन्होंने कहा कि भारतीय जानता पार्टी ने राम मंदिर और धारा 370 पर जो कहा वो किया।
 

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh target Congress at public meeting in Jhansi
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने झांसी के मऊरानीपुर और ललितपुर के मेहरौनी से लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के लिए जनता से वोट मांगे। इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर इतनी भी शर्म नहीं है कि कम से कम मंदिर के बनने के बाद अयोध्या जाकर श्रीराम से मांफी मांग लें। उन्होंने कहा कि भारतीय जानता पार्टी ने राम मंदिर और धारा 370 पर जो कहा वो किया। आज अयोध्या में गगनचुंबी मंदिर अपनी भव्यता की गाथा गा रहा है और कश्मीर में विकास की नदियां बह रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  ने कहा कि आपको अच्छी तरह याद होगा कैसे कांग्रेस में राम मंदिर की राह में सालों-साल सिर्फ रोड़े अटकाए। देश की आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम को सुप्रीम कोर्ट में जाकर काल्पनिक बताया। कांग्रेस के पास न तो श्रीराम हैं और न ही गिनाने के लिए कोई काम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनकें इंडी गठबंधन के अभी तो ज्यादातर  नेता या तो जेल मे हैं या बेल पर हैं । कुल मिलाकर यह इंडी नहीं चिंदी गठबंधन है। जिस-जिस को जहां मौका मिला, उसने गरीबों और मध्यवर्ग की संपत्ति लूटने का ही काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पास गिनाने को एक ऐसा काम नहीं है, जो उन्होंने लोगों की भलाई के लिए किया हो। उनके नेता पहली नौकरी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का झूठ फैला रहे हैं। नकली घटिया वीडियो बना-बनकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं, लेकिन जनता जनार्दन होती है, उसे कोई मूर्ख नहीं बना सकता। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी अगर तीसरी बार पांच साल मांग रहे हैं तो वह बीते दस सालों में किए गए काम के आधार पर मांग रहे हैं। हर घर नल, बिजली, राम मंदिर, धारा 370 हटाना, देश भर में हाईवे का जाल बिछाना, दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाना, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति न की हो।



मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  ने कहा कि बूथ तक जाने में आलस नहीं करना है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों से कहा कि एक भी वोटर छूटना नहीं चाहिए। सबको बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। बूथ तक जाना है और ईवीएम पर कमल के निशान पर वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed