फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal nigam manmani Filter road matter

जल निगम की मनमानी से अटका सड़क निर्माण

Sun, 25 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jal nigam manmani Filter road matter
झांसी। नगर निगम महानगर की सड़कों को दुरुस्त कराने की कवायद में जुटा हुआ है, लेकिन जल निगम की मनमानी काम में रोड़ा बन रही है। महानगर के फिल्टर मार्ग का निर्माण कार्य अटक गया है। लीकेज बंद न होने से सड़क का एक टुकड़ा छोड़ दिया गया है। इसे लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारी जल निगम को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन लीकेज बंद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

महानगर के दतिया गेट से फिल्टर जाने वाली सड़क का हाल बदहाल है। इसे लेकर नगर निगम ने सड़क का निर्माण कराया। सड़क पर हॉट मिक्स प्लांट के जरिए डामर डलवाया गया। नगर निगम ने पूरी सड़क बनवा दी। लेकिन फिल्टर मार्ग पर एक विवाहघर के पास पानी की पाइपलाइन टूटने से लीकेज हो गया है। इसे लेकर नगर निगम ने जल निगम के अधिकारियों से लीकेज सुधरवाने के लिए कहा है। लेकिन जल निगम के अफसर सुन नहीं रहे है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लीकेज बंद नहीं होने से सड़क नहीं बना पा रहे हैं। अगर सड़क निर्माण करा देंगे, तो लीकेज होने पर सड़क फिर उखड़ जाएगी। चीफ इंजीनियर एलएन सिंह ने बताया कि फिल्टर मार्ग पर काम पूरा हो चुका है। एक जगह पर काफी लीकेज है, इसलिए उस भाग को छोड़ दिया है। जल निगम को लीकेज बंद कराने के लिए पत्र लिखा है। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि एक स्थान पर हैंडपंप के पास लीकेज था। जिसे ठीक करा दिया गया है। यहां पर लीकेज नहीं बल्कि नालियों का पानी भर जाता है। जिससे समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed