{"_id":"54251b473f8a1d7322431ca8578ea4e5","slug":"jain-family-tear-in-every-eye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जैन परिवार के लिए हर आंख में आंसू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन परिवार के लिए हर आंख में आंसू
ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सड़क हादसे में प्रेमनगर क्षेत्र के जैन परिवार के पांच लोगों की मौत से क्षेत्र में सोमवार को भी मातम पसरा रहा। हादसे को लेकर हर आंख नम है। सोमवार को रस्म उठावनी के दौरान बड़ी संख्या में समाज व अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ग्वालियर में भर्ती अन्य परिजनों के स्वस्थ लाभ की कामना की।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर खैरा निवासी व्यापारी नीरज जैन, उनके छोटे भाई क्षितिज उर्फ अन्नू जैन, उनकी बड़ी बहन चीना, बच्चे रूबी व याना की करेरा-शिवपुरी मार्ग पर स्थित अमोला घाटी के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
जबकि, मृतक नीरज की पत्नी स्वीटी व उनके भाई की पत्नी रेनू की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे वीर व युवी की हालत स्थिर है। चारों का ग्वालियर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के दूसरे दिन भी प्रेमनगर क्षेत्र में गम का माहौल रहा।
विज्ञापन
नाते-रिश्तेदारों द्वारा चिमेड़िया विवाह घर में रस्म उठावनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज व अन्य शुभचिंतक मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतक अन्नू का राजपूत मार्केट में एजी गारमेंट्स के नाम से प्रतिष्ठान है। हादसे के कारण सोमवार को भी दुकानदारों ने मार्केट बंद रखी।