फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jail se 120 bandi roj parijano ka le rhe halchal

जेल से 120 बंदी रोज परिजनों का ले रहे हालचाल

Thu, 14 May 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
jail se 120 bandi roj parijano ka le rhe halchal
जेल में अब कैदी वीडियो कांफ्रेसिंग से अपने परिजनों से बात कर रहे है। - फोटो : ???? ????
जेल से 120 बंदी रोज परिजनों का ले रहे हालचाल
विज्ञापन

झांसी। कोरोना संक्त्रस्मण के प्रभाव की वजह से जिला जेल के कैदी अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने परिजनों से हालचाल जानने के साथ बात भी करने लगे हैं। प्रत्येक कैदी को पांच मिनट का समय दिया
जा रहा है। जेल के पेशी कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है।
कोरोना संक्त्रस्मण से बचाव व रोकथाम के लिए कारागार मुख्यालय से सभी जेलों में कैदियों की मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी। इससे रोजाना जेलों में बंद अपने रिश्तेदारों से मिलने वाले लोग मायूस थे।
विज्ञापन

यही नहीं, मुलाकात बंद होने से कैदियों व रिश्तेदारों को एक दूसरे की चिंता भी सता रही थी। ऐसे में कारागार प्रशासन ने ई-मुलाकात कराने की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए परिजनों को जेल महकमे की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना पड़ रहा हैै। आवेदन फार्म की संस्तुति पर जेल की ओर से रिश्तेदार को ई-मेल व मेसेज पर एक लिंक व समय भेजा जा रहा है। निर्धारित समय पर लिंक में जाने पर कैदी की रिश्तेदार से वीडियो कांफ्रेसिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 मार्च से बंद है मुलाकात
लॉकडाउन होते ही 24 मार्च के बाद से जेल में बंदियों की घरवालों से मुलाकात बंद कर दी गई थी। इस वजह से कैदी परेशान थे उन्हें घरवालों के हाल-चाल नहीं मिल पा रहे थे। जिसे देखते हुए जेल
प्रशासन ने परिजनों से उनकी बात कराने के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग का सहारा लिया है। इस व्यवस्था से जेल मे जहां कोरोना के संक्त्रस्मण का कोई खतरा नहीं होगा वहीं कैदी सीधे परिजनों को देख कर बात कर सकेंगे। इसके लिए कैदी को पांच मिनट का समय दिया जाएगा।
जिला जेल में बंद हैं 1100 से अधिक कैदी
जिला जेल में ऐसे में प्रतिदिन 120 बंदियों की पेशी कक्ष मे कांफ्रेसिंग की व्यवस्था की गई है। मौजूदा समय में जेल में करीब 1100 से अधिक कैदी बंद हैं। जिनमें दोष सिद्ध व विचाराधीन दोनों तरह के कैदी शामिल हैं। इन सभी कैदियों का लॉकडाउन के बाद से अपने घर वालों से संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ है।

पांच मिनट का मिलेगा समय
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन को देखते हुए वीडियो कॉफ्रसिंग से बात कराने का निर्णय किया गया है। प्रत्येक कैदी के लिए पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया है। अवधि पूरी होते ही कांफ्रेंसिंग डिस्कनेक्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से कैदी परिजनों का हाल-चाल जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed