{"_id":"60e9fa4d8ebc3e6e1e726a18","slug":"it-will-take-a-week-for-the-drought-of-rain-to-go-away-jhansi-news-jhs199223420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का ‘सूखा’ दूर होने में अभी लगेगा एक हफ्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का ‘सूखा’ दूर होने में अभी लगेगा एक हफ्ता
विज्ञापन
झांसी। मानसूनी सीजन में बारिश का ‘सूखा’ झेल रहे झांसी के लोगों को अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। 18 जुलाई के बाद ही झांसी में अच्छी बारिश का अनुमान है। इससे पहले हल्की-फुल्की बारिश जरूर हो सकती है।
झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसूनी सीजन 22 जून को शुरू हो जाता है। एक दशक के बाद इस बार झांसी में समय से पहले मानसूनी बारिश हुई। मगर अब बरसात बिल्कुल थमकर रह गई है। इन दिनों लोग जबरदस्त उमस और गर्मी झेल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि मानसून फिर से मजबूत हो रहा है। हालांकि, अभी भी झांसी में झमाझम बरसात होने में एक सप्ताह लग जाएगा। 18 जुलाई से पहले हल्की बारिश हो सकती है। बदली भी छाई रह सकती है और तेज हवाएं भी चलने का अनुमान हैं। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और ये 37-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। उन्होंने बताया कि मानसून कमजोर पड़ जाने की वजह से अभी बारिश नहीं हो रही है।
40 डिग्री रहा पारा, गर्मी में छूटे पसीने
शनिवार को भी झांसी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के पसीने छूटते रहे। गला सूखने की वजह से लोग बार-बार पानी पीकर गला तर करते रहे।
विज्ञापन
पिछले साल जुलाई के पहले सप्ताह से हुई अच्छी वर्षा
जिले में पिछले साल जुलाई के पहले सप्ताह से ही झमाझम मानसूनी बरसात शुरू हो गई थी। इसके बाद रुक-रुककर लगातार पानी गिरता रहा। साल भर में औसत 850 की तुलना में 50 मिलीमीटर कम बरसात हो पाई थी।