{"_id":"6297bce5fba3267fee6f57db","slug":"investigation-started-for-bringing-and-transporting-patients-from-government-ambulance-jhansi-news-jhs221968531","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी एंबुलेंस से मरीजों को लाने और ले जाने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी एंबुलेंस से मरीजों को लाने और ले जाने की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सरकारी एंबुलेंसों से मरीजों को सेवा देने के नाम पर मरीजों को अस्पताल तक लाने और ले जाने में एंबुलेंस के चक्करों को बढ़ाने के कई मामले प्रदेश भर में प्रकाश में आए हैं। गड़बड़ी सामने आते ही शासन द्वारा प्रदेश भर में जांच कराने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत जिले के एंबुलेंस की भी जांच कराई जा रही है। जांच के लिए सीएमओ द्वारा टीमों का गठन किया गया है। एंबुलेंस के फेरों में गड़बड़ी को लेकर जिले की 102 व 108 एंबुलेंस सहित 50 एंबुलेंसों फेरों की भी जांच कराई जा रही है। जिसके तहत पायलट व एएमटी जांच के दायरे में हैं। सीएमओ द्वारा जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। जांच टीमों द्वारा मरीजों के आधार कार्ड के साथ ही अस्पताल के रिकार्ड का मिलान किया जा रहा है। इसके अलावा इमरजेंसी सेवा के दौरान कॉल करने वाले के नंबरों की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट को तैयार कर शासन में भेजा दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एंबुलेंस के फेरों को लेकर शासन द्वारा जांच करने का आदेश दिया गया है। जिसके तहत जांच कराई जा रही है। दस दिन के भीतर रिपोर्ट को तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एंबुलेंस के फेरों को लेकर शासन द्वारा जांच करने का आदेश दिया गया है। जिसके तहत जांच कराई जा रही है। दस दिन के भीतर रिपोर्ट को तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन