{"_id":"6a288116cf96211e210abedb","slug":"invested-money-after-seeing-a-youtube-ad-promising-profits-lost-three-lakh-rupees-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-812706-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यू-ट्यूब पर मुनाफे का विज्ञापन देखकर लगाया पैसा, गंवाए तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यू-ट्यूब पर मुनाफे का विज्ञापन देखकर लगाया पैसा, गंवाए तीन लाख
Wed, 10 Jun 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शेयर ट्रेनिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने क्लब विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद कलीम को तीन लाख रुपये की चपत लगा दी। कलीम ने यू-ट्यूब पर एक विज्ञापन देखकर यह पूरी रकम लगाई थी। ठगी का अहसास होने के बाद उन्होंने अब कोर्ट की मदद से एक महिला के खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर बाजार निवासी कलीम सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में यू-ट्यूब पर शेयर ट्रेडिंग से एक दिन में 15 से 30 प्रतिशत मुनाफा का विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक किया। उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। यहां ग्रुप में शामिल लोग उनको भी मुनाफा होने का भरोसा दिलाने लगे। इन बातों में आकर निवेश करने पर वह राजी हो गए। ग्रुप संचालकों ने एप डाउनलोड कराकर केवाईसी कराई। निवेश के नाम पर अलग-अलग तारीखों में कुल तीन लाख रुपये जमा करा लिए। उनका कहना है कि जिस एप को डाउनलोड कराया गया था, उसमें तेजी से मुनाफा होता दिख रहा था। करीब चालीस फीसदी तक मुनाफा दिखने पर जब उन्होंने खाते से रकम निकालने की कोशिश की तब पैसा नहीं निकाल सके।
तब उनको ठगी का एहसास हुआ। सदर बाजार थाना प्रभारी महेश चंद के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कराई गई है।