फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   international hockey player speak about hockey

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज ने कहा, हॉकी लीग जैसी प्रतियोगिताओं से मिल रही खिलाड़ियों को मदद

Tue, 09 Jan 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Tue, 09 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
international hockey player speak about hockey
jhansi sports news - फोटो : demo pic
भारतीय हॉकी के स्टार खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि के मुताबिक हॉकी को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग की जरूरत है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से इस ओर बहुत कुछ सीखना चाहिए। हालांकि वर्तमान में हाकी लीग जैसी प्रतियोगिताएं होने से खिलाड़ियों को आर्थिक एवं शोहरत मिल रही है। युवराज वाल्मीकि एशियन चैंपियनशिप 2011, वर्ल्ड कप 2014 सहित कई बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेल चुके है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया रेलवे हॉकी प्रतियोगिता में सेंट्रल रेलवे मुंबई की ओर से खेलने आए युवराज वाल्मीकि ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वर्ष 2017 में बंगलोर हॉकी लीग दौरान लगी चोट से इंटर नेशनल कैरियर प्रभावित हुआ। उनके पांव में पांच सर्जरी हुई। युवराज के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में उन्होंने 90 मैच खेले। हालांकि इस सुनहरे दौर को पाने के लिए गरीबी से काफी संघर्ष करना पड़ा। मरीन ड्राइव जैसे पॉश एरिया की एक बिल्डिंग के एक हिस्से में 10 गुणा 10 के कमरे में उनका छह सदस्यीय परिवार रहता था। न लाइट थी, न पेयजल सुविधा और न ही टायलेट। दैनिक क्रिया के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता था। कई बार रात बिल्डिंग के कंपाउंड में सो कर बितायी। कक्षा छह में पढ़ने दौरान दोस्त की फोटो अखबार में छपी, तो लगा कि हमारी भी फोटो छपे। इसके बाद हॉकी खेलने में जुट गया। वरिष्ठ साथियों ने अपनी हॉकी और किट दी।
विज्ञापन


माता - पिता की प्रेरणा से बड़ा लक्ष्य बनाकर खेला और वर्ष 2010 में साउथ एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम में चुना गया। इसके बाद जीवन पलट गया। आज भी वह दिन याद आते है तो भावुक हो जाता है। छोटे भाई देविंदर ने भी हॉकी में मेहनत की। जो रियो ओलंपिक खेल चुका है। युवराज के मुताबिक कैरियर में उन्हें कभी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा। मैरा मानना है कि मुश्किलें सभी के सामने आती है। लेकिन मेहनत से वह खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरों के खिलाड़ी में दिखा चुके है हैरत अंगेज स्टंट
कलर्स चैनल पर प्रसारित खतरों के खिलाड़ी में कई स्टंट कर चुके है युवराज वाल्मीकि। वह कफीन में सांपों के साथ बंद रहे। इसके अलावा 15 माले की बिल्डिंग से जंप लगायी। युवराज के मुताबिक कैफीन से जब वह बाहर निकले, तो लगभग 20 जगह सांपों ने काटा था और खून रिस रहा था। वह खतरों के खिलाड़ी के नौ एपीसोडो में अपना स्टंट दिखा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed