फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Instructions issued to close down coaching centers and libraries upon finding deficiencies.

Jhansi News: कमियां मिलने पर कोचिंग व पुस्तकालय बंद कराने के दिए निर्देश

Fri, 26 Jun 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to close down coaching centers and libraries upon finding deficiencies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। बृहस्पतिवार को एसडीएम श्वेता साहू ने दमकल प्रभारी अनिल कुमार अवस्थी व जितेंद्र तिवारी के साथ कोचिंग सेंटरों व पुस्तकालयों की जांच की, जिससे संचालकों में खलबली मची रही। इस दौरान कमियां सामने आने पर कोचिंग सेंटर व पुस्तकालय बंद कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान गुरसराय रोड स्थित गिरिराज कोचिंग और झांसी रोड स्थित सार्थक कोचिंग सेंटर बंद मिली। सार्थक कोचिंग के ऊपर होटल-रेस्टोरेंट संचालित होता पाया गया। होटल के निरीक्षण में फायर सेफ्टी से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। इसके अलावा होटल का वैध पंजीकरण भी नहीं पाया गया। इस पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से होटल और लाइब्रेरी को बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने डालमिया कालोनी में सार्थक एकेडमी, स्टडी लाइब्रेरी, पचौरी लाइब्रेरी, कैरियर प्वाइंट लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। जांच कुछ पुस्तकालय बेसमेंट में संचालित होते पाए गए। इसके अलावा आपातकालीन निकासी की भी व्यवस्था नहीं मिली। प्रशासन ने पुस्तकालयों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया। इस दरम्यान एसडीएम ने बताया कि बिना निर्धारित मानकों के कोई भी लाइब्रेरी या कोचिंग सेंटर संचालित नहीं होने दिया जाएगा।अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed