फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector accused of rape was dismissed

Jhansi News: दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को किया गया बर्खास्त

Thu, 08 Feb 2024 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Inspector accused of rape was dismissed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया गया। दरोगा सात दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन दो साल बाद भी वह वापस नहीं लौटा। इस बीच उसके खिलाफ बरेली में एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसमें गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।


फर्रुखाबाद निवासी प्रदीप कुमार जालौन जिले के थाना रामपुरा में उप निरीक्षक के पद पर तैनात था। वह 24 मार्च 2022 को सात दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर गया था। लेकिन, इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। इस बीच उसके खिलाफ बरेली जनपद के थाना कैंट में एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद जालौन के पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया था। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई थी। पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि दुष्कर्म के मुकदमे में पुलिस आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। न्यायालय से उसका गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने और अपराधियों जैसा बर्ताव करने पर आरोपी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed