फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Innocent dies: Businessman's son drowns in water filled in empty plot

मासूम की मौत: खाली प्लाट के भरे पानी में काराेबारी का बेटा डूबा, कुत्ते को बिस्कुट खिलाते समय पीछ-पीछे पहुंचा

Tue, 16 Sep 2025 08:28 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 16 Sep 2025 08:28 AM IST
सार

मासूम की मौत ने परिवार में कोहराम मचा दिया। मां नेहा एवं दादी शोभा रो-रोकर अचेत हो गईं। रात तक उनको होश नहीं आया। पिता अभिषेक एवं दादा नाथूराम भी भौमिक को याद करके बिलख उठते।

विज्ञापन
Innocent dies: Businessman's son drowns in water filled in empty plot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी ड्राई फूट कारोबारी अभिषेक साहू के दो साल के पुत्र भौमिक की घर से चंद कदम दूर खाली प्लाट में भरे पानी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे कुत्ते को बिस्कुट खिलाते समय यह हादसा हो गया। मासूम के शव से मां समेत अन्य परिजन लिपटकर घंटों बिलखते रहे। पड़ोसी भी नम आंखों से उनको ढांढस बांधते रहे। मासूम की मौत से कॉलोनी में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन


कारोबारी अभिषेक साहू अयोध्यापुरी के शिव दुर्गा नगर में पत्नी एवं बच्चों के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा युवराज आठ साल का जबकि छोटा बेटा भौमिक दो साल का था। परिजनों का कहना है कि सोमवार को दादा की पुण्यतिथि थी। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। अभिषेक सुबह करीब साढ़े सात बजे जिम चले गए। छोटा बेटा भौमिक दादी शोभा के साथ पुजारी को बुलाने जा रहा था। रास्ते में भौमिक कुत्ते को बिस्कुट खिलाने लगा। बिस्कुट खाते-खाते कुत्ता खाली प्लॉट में भरे पानी में जा घुसा। वहां करीब तीन फीट पानी भरा था। उसके पीछे मासूम भौमिक भी चला गया। उसके अंदर वह जा गिरा। यह देख उसकी दादी ने शोर मचाया। आसपास के लोग जमा हो गए। बाहर निकालने तक वह अचेत हो गया। हादसे की खबर लगते ही अभिषेक तुरंत लौट आए। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



रात तक नहीं आया मां और दादी को होश, पिता की आंखों में भरा रहा आंसू

मासूम की मौत ने परिवार में कोहराम मचा दिया। मां नेहा एवं दादी शोभा रो-रोकर अचेत हो गईं। रात तक उनको होश नहीं आया। पिता अभिषेक एवं दादा नाथूराम भी भौमिक को याद करके बिलख उठते। आंखों में आंसू भरे पिता अभिषेक का कहना था भौमिक मोहल्ले में सभी से घुला-मिला था। सबके घर अपने आप चला जाता था। दादी के साथ भी चला गया। दादा नाथूराम भी उसे याद करते-करते बेहाल हो गए। हादसे की खबर लगने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

अभिषेक के घर से महज पचास कदम दूर ही यह खाली प्लाट है। अभिषेक का कहना है कि प्लाट मालिक की लापरवाही से यहां करीब तीन फीट तक पानी भरा है। पानी भरे होने से मच्छर पैदा हो रहे थे। इसकी शिकायत भी नगर निगम से की गई थी। खाली प्लाट में गंदगी होने पर जुर्माना वसूलने का नियम है, इसके बावजूद निगम प्रशासन ने प्लाट मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने से प्लाट मालिक ने अभी तक यहां बाउंड्रीवाल भी नहीं बनवाई। थाना सीपरी बाजार निरीक्षक विनोद मिश्रा के मुताबिक अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed