{"_id":"fcb1f5bc21651a0045b879525c1b8406","slug":"indira-awas-incomplete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे मिले इंदिरा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे मिले इंदिरा आवास
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ग्राम विकास अभिकरण परियोजना निदेशक ने बबीना ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान इंदिरा आवास समेत कई विकास कार्य अधूरे मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एडीओ सांख्यिकी का वेतन रोकने व चिरगांव के लिपिक के फाइल न दिखाने पर डीडीओ से कार्रवाई की संस्तुति की।
पीडीडीआरडीए प्रहलाद सिंह को बबीना ब्लॉक निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी शिवराम शर्मा अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने वेतन रोकने के लिए डीडीओ को पत्र लिखा है। इस दौरान मनरेगा योजना वित्तीय वर्ष 2014-15 का मस्टर रोल अधूरा मिला, चयनित तालाबों का स्टीमेट तैयार नहीं मिला, इसके अलावा 31 इंदिरा आवास के लक्ष्य के सापेक्ष 21 अपूर्ण मिलने पर नाराजगी जताई। डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को दिए जाने वाले द्वितीय चरण के बजट की कार्य वृत्त तैयार नहीं होने पर अधीनस्थों को जल्द से जल्द तैयार कर जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए।
वहीं, चिरगांव ब्लॉक में लिपिक सज्जन सिंह से पर्सनल फाइल मांगने पर नहीं दिखाने से खफा निदेशक ने डीडीओ को पत्र लिखकर प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय में हो रहे निर्माण की गुणवत्ता देखी। सीसी रोड निर्माण का कार्य धीमा होने पर संबंधित ठेकेदार को प्रगति के निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि अभिलेखों का रखरखाव ठीक तरीके से किया जाए। विकास संबंधी फाइल पर नंबर डालकर आलमारी में रखें, जिससे जरूरत पर उन्हें आसानी से ढूंढा जा सके।