फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   India Gate will be seen in the fort, will be drenched with colorful lights

किले में नजर आएगा इंडिया गेट का अक्स, रंगरबिरंगी रोशनी से होगा सराबोर

Mon, 18 Oct 2021 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
India Gate will be seen in the fort, will be drenched with colorful lights
झांसी। जल्द ही रानी का किला दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर फसाड लाइटों की रोशनी से सराबोर नजर आएगा। किले के चारों ओर 1,000 फसाड लाइटें लगाई जा रहीं हैं, जिनका रंग समय-समय पर बदलता रहेगा। 19 नवंबर को प्रधानमंत्री के आने से पहले ये काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को झांसी आ रहे हैं। वे यहां से विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री शाम पांच से सात बजे तक यहां रहेंगे। वे किले में जाएंगे और बाहर किले के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आयोजन स्थल से किले का बड़ा भाग नजर आएगा। आयोजन की तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में किले के चारों ओर 11 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से 1,000 फसाड लाइटें लगाई जा रहीं हैं। जो शाम से ही जल जाया करेंगी। इससे किला अंधेरे में भी दूर से नजर आएगा। खास बात ये है कि ये लाइटें रंग भी बदलती रहेंगी। कभी किला हरा तो कभी केसरिया रंग से सराबोर नजर आएगा। प्रधानमंत्री के आने से पहले ये काम पूरा कर लिया जाएगा। किले के लिए फसाड लाइट का मॉडल दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

बनाया जा रहा है पाथ-वे
झांसी। झांसी आने वाले पर्यटक बाहर से किले का वैभवशाली नजारा आसानी से देख सकें, इसके लिए पाथ-वे तैयार किया जा रहा है। ये किले के इर्दगिर्द की पहाड़ी पर बनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत राजकीय संग्रहालय से किले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से की गई है। इसके अलावा किले की तलहटी की ऊबड़खाबड़ जमीन को लैंड स्केपिंग कर समतल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed