फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Independence day celebrated with enthusiasm

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा...

Sat, 17 Aug 2019 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Independence day celebrated with enthusiasm
स्वतंत्रता दिवस पर झांसी दुर्ग पर हुआ ध्वजा रोहण।
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा...
विज्ञापन

झांसी। महानगर में स्वाधीनता दिवस पर स्कूल, कॉलेजों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षिक संस्थाओं में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तिरंगा फहराया। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा .. सहित राष्ट्रभक्ति के कई गीत गाए। वंदेमातरम के नारे लगाए और देश की मजबूती का संकल्प लिया। सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं ने भी उत्साह के साथ स्वतंत्रा दिवस मनाया।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डा. अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने शहीदों को नमन कर कहा कि देश आज कृषि, शिक्षा, खेल, विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। खाद्यान्न उत्पादन में हमारा देश आत्म निर्भर हो चुका है। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के तराने गाए। इधर सैनिक गौरव सेवा स्कूल बचावली में मुख्य अतिथि एयर चीफ मार्शल जयवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बीएस बबेले, डा. निधि तिवारी, सूबेदार मेजर पूरन लाल, प्रबंधक गौरव गुप्ता, अध्यक्ष मुन्ना मोदी, जेपी गुप्ता मौजूद रहे। श्री हरदयाल सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य डा. सुनील द्विवेदी ने, जेकब हाईस्कूल में प्राचार्या ब्यूला जेकब ने, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अंबाबाय में चेयरमैन सुरेंद्र कुमार राय ने, बुंदेलखंड जनता डिग्री कालेज में रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने, रेड रोज पब्लिक स्कूल में विजय कुमार सरावगी ने, शारदा सदन स्कूल में दीपचंद ने, इकरा एकेडमी इंटर कालेज में फिजा खान ने, मदरसा इकरा एकेडमी अरेबिक कालेज में प्रधानाचार्य अजहर खान ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

वहीं, एमएस राजपूत इंटर कालेज में प्रबंधक डा. उदय सिंह राजपूत ने, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल एवं लिटिल किड्स नंदनपुरा में वेद प्रकाश अग्रवाल ने, डा. कृष्ण गोपाल द्विवेदी इंटर कालेज में प्रबंधक डा. केजी द्विवेदी ने, जीसस क्राइस्ट स्कूल में प्रधानाचार्या कमला राय ने, विवेकानंद विद्या मंदिर राजगढ़ में प्रधानाचार्य रोशन लाल वर्मा ने, श्री गुरु हरकिशन महाविद्यालय में प्रबंध समिति अध्यक्ष अमृतपाल सिंह खुराना, सदस्य महेश राय ने, राघवेंद्र हास्पिटल एवं नर्सिंग ट्रेनिंग इंटीट्यूट में मेजर रणवीर सिंह ने, मदरसा अल सगीर फात्मा अराबिक निसवां कालेज में प्रधानाचार्या सूफिया जाहिद सिद्दीकी ने, मकतब मोहम्मद सलीम मेमोरियल एवं निसवां नगरा में प्रधानाचार्य मोहम्मद शहजाद ने, अल इब्राहीम महाविद्यालय में उप प्रधानाचार्य आनंद तिवारी ने, डा. एस राधा कृष्णन पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अकील अहमद ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलेज बालिका महाविद्यालय में प्रधानाचार्य राम गोपाल निरंजन, रामेश्वर दास शास्त्री, आदर्श गुप्ता ने, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन व अंजू शर्मा ने, प्राथमिक विद्यालय खैलार में ग्राम प्रधान अंजली यादव ने, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने, स्वामी विवेकानंद कालेज में प्रधानाचार्या अंजना सारस्वत ने, शारदा देवी डिग्री कालेज में अध्यक्ष तेजेंदर सिंह ने, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा. राकेश बिहारी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

इधर, भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सत्य प्रकाश ताम्रकार ने, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में डा. विवेक मिश्रा, गुर दयाल पटसारिया ने, कृष्णा पब्लिक इंटर कालेज खैलार में प्रधानाचार्या चंपा भास्कर ने, मदरसा इस्लामिया महादुल मुआरिफ मस्जिद शहीदैन पर सभासद सुनील नैनवानी ने, मार्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अध्यक्ष कैप्टन अरविंद विश्वनाथन ने ध्वजारोहण किया। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज में नाथूलाल मठ्ठा, शालिगराम राय, राम प्रकाश अग्रवाल, पवन ओझा, प्रभात सक्सेना, डा. योगेंद्र मिश्रा, उषा बुधौलिया, अरविंद ओझा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। बुंदेलखंड महाविद्यालय में नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि धारा 370 हट जाने के बाद कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक है। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट एवं रोवर्स रेंजर्स ने राष्ट्रभक्ति पर गीत गाए। इधर मदर सीता पब्लिक स्कूल में छात्र पदाधिकारी चयनित हुए। विद्यार्थियों ने परेड की। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक अजय तलवार, प्रधानाचार्या डा. विभा तलवार आदि मौजूद रहीं।

स्वतंत्रता दिवस पर डीआरएम कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत करतीं महिला कल्य?

स्वतंत्रता दिवस पर डीआरएम कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत करतीं महिला कल्य?- फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed