फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   incroachment

कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर करा लिया पक्का निर्माण

Fri, 11 Sep 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
incroachment
incroachment
झांसी। खुशीपुरा क्षेत्र में कुछ लोगों ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर पीपल के पेड़ के नीचे स्थित मड़िया का विस्तार कर रास्ते पर कब्जा कर लिया है। यही नहीं, मार्ग पर ही पक्का निर्माण कर सामने वाले घर से दीवार सटा दी है। आरोप है कि कोर्ट का आदेश दिखाने पर पीड़ित के परिवार से धक्कामुक्की, मारपीट भी की। पीड़ित कोर्ट के आदेश के पालन और सुरक्षा के लिए पुलिस, प्रशासन के अफसरों के चक्कर, मुख्यमंत्री पोर्टल पर फरियाद लगाते-लगाते थक चुका है। आजिज आकर मकान में ताला डालकर किराए के घर में रह रहा है।
विज्ञापन

खुशीपुरा में मकान नंबर 504/5 निवासी ए फ्रान्सिस ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र बताया कि वे पूर्वजों के समय से शांतिपूर्ण ढंग से रहते आ रहे थे। उनके मकान के दक्षिण दिशा में लगभग 8-10 फीट की दूरी पर शिवजी व देवी देवताओं की मड़िया व पीपल का पेड़ लगा हुआ था। उनका आरोप है कि सुनील तनय नारायण व उसके साथियों ने मंदिर व उनके घर के बीच मार्ग व खुली भूमि पर अतिक्रमण करने की कोशिश की। इसके विरुद्ध उन्होंने वर्ष 2008 में वाद (संख्या 219 श्रीमती संध्या पीटर आदि बनाम सुनील आदि) दायर किया था।
विज्ञापन

न्यायालय स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट अतिरिक्त जिला जज ने 2016 में सुनवाई के बाद प्रार्थी के मकान के दक्षिण में आरोपियों द्वारा किये गए अतिक्रमण 5x12 फीट को हटवाने के आदेश दिए। इसके बावजूद अभी तक अतिक्रमण नहीं हटा। यही नहीं, 16 मार्च 2020 को 15-20 समर्थकों के साथ आरोपी अतिक्रमण और पक्का निर्माण करने की गरज से आए। न्यायालय के आदेश की प्रति दिखाने पर फ्रांसिस के साथ गाली गलौज, धक्कामुक्की की। बीचबचाव करने आई पत्नी का हाथ मरोड़ दिया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने उनके मकान तक पक्का निर्माण करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed