{"_id":"5d6d79b68ebc3e93d47d53c1","slug":"incroachment-front-of-nagar-nigam-jhansi-news-jhs147180516","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के सामने ही अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के सामने ही अतिक्रमण
विज्ञापन
नगर निगम के सामने ही अतिक्रमण
झांसी। पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा नगर निगम ठीक अपने ही सामने का अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा है। इलाइट से अशोक तिराहा जाने वाले व मार्ग व फुटपाथ पर दुकानदार सामान रखे हुए हैं। इसके अलावा खरीदारों के वाहन और सड़क पर ही खड़े हो जाते है, इससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है।
नगर निगम का एक गेट इलाइट से अशोक तिराहा जाने वाले मार्ग पर भी खुलता है। इस गेट के ठीक सामने वाला मार्ग जबरदस्त अतिक्रमण की चपेट में है। एक तरफ वाले मार्ग पर खानपान, किराने, कपड़े आदि की दुकानें है। ये दुकानदार अपनी दुकानें सड़क तक बढ़ाए हुए हैं। कुछ लोगों ने अपना सामान सड़क व फुटपाथ पर रखकर व्यापार कर रहे हैं। जबकि, दूसरी तरफ ऑटो पार्ट्स की दुकानें हैं। इन दुकानों के मिस्त्री सड़क पर ही वाहन खड़ा करके ठीक करते हैं। हालांकि, कुछ समय पहले नगर निगम की ओर से इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया लेकिन, उसका कोई फायदा नहीं हुआ। अभियान खत्म होते ही स्थिति जस की तस हो गई। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि पहली बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था। जल्द ही फिर अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई अतिक्रमण किए हुए मिलता है तो फिर सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।