फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increasing coal storage in the planet plant, not electricity

पारीछा प्लांट में बढ़ता जा रहा कोयले का भंडारण, नहीं बन रही बिजली

Thu, 28 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Increasing coal storage in the planet plant, not electricity
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों इकाइयां बंद होने से कोयले का स्टॉक बढ़ता जा रहा है। प्लांट में 4.50 लाख टन कोयला रखने की जगह है, जिसके सापेक्ष 70 हजार टन कोयला एकत्रित हो गया है। इधर, ललितपुर स्थित संयंत्र में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों में से दो से उत्पादन बराबर हो रहा है।
विज्ञापन

कोयला संकट के बीच प्रदेश में पिछले दिनों बारिश होने से बिजली की मांग लगातार कम चल रही है। बुधवार को भी प्रदेश में दिन के वक्त 1100 मेगावाट और रात में 15500 हजार मेगावाट बिजली की मांग रही। जबकि आम दिनों यह मांग 20 हजार मेगावाट तक रहती है। वहीं, 17 अक्तूबर से पारीछा थर्मल पावर प्लांट की 920 मेगावाट क्षमता की चारों इकाइयों और हरदुआ गंज की 500 मेगावाट की दोनों इकाइयां स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ (एसएलडी) के आदेश पर बंद कर दी गई थी। बुधवार को भी प्लांट की चारों इकाइयों को बंद रखा गया। वहीं, बुधवार को एक मालगाड़ी और मिलने से स्टॉक में 70 हजार टन कोयला इकट्ठा हो गया है।
विज्ञापन

- स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ के आदेश पर इकाइयों को बंद किया गया है। कोयले की मालगाड़ियां लगातार मिल रहीं हैं, इससे स्टॉक बढ़ता जा रहा है।
एमके सचान, मुख्य महाप्रबंधक (पारीछा थर्मल पावर प्लांट)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed