{"_id":"6a86191952eea4c4b107ddbc","slug":"increase-in-patients-in-neurology-demand-for-creation-of-another-unit-jhansi-news-c-11-jhs1019-858438-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: न्यूरोलॉजी में बढ़े रोगी, एक और यूनिट बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: न्यूरोलॉजी में बढ़े रोगी, एक और यूनिट बनाने की मांग
Thu, 20 Aug 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी विभाग में रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। विभागाध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन को एक और यूनिट बनाने के लिए पत्र लिखा है। तर्क है इससे रोगियों का और बेहतर परीक्षण होगा।
न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में रोगियों की संख्या 175 से ज्यादा होती है। चूंकि ओपीडी में आने वाले रोगियों में मस्तिष्क संबंधी समस्या अथवा बीमारी होती है, इसलिए गहनता से परीक्षण के बाद ही उपचार देना संभव होता है। चूंकि रोगियों की संख्या ज्यादा होती है, ऐसे में कई रोगियों का तफ्सील से परीक्षण नहीं हो पाता है। इन हालात के चलते न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर एक और यूनिट (एक प्रोफेसर, एक एसोसिएशन प्रोफेसर व एक असिस्टेंट प्रोफेसर) बनाने के लिए कहा है। जिसमें कहा गया है कि इससे न सिर्फ रोगियों को और बेहतर उपचार मिलेगा बल्कि काफी सहूलियत भी रहेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कनकने ने बताया कि रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है, इसलिए एक और यूनिट की जरूरत है।
0- पांच डीएम न्यूरोलॉजी के आए विद्यार्थी
झांसी। मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी में पहली बार एकसाथ पांच डीएम न्यूरोलॉजी के पांच विद्यार्थी काउंसलिंग से आए हैं। विभागाध्यक्ष के अनुसार डॉ. साक्षी, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. रितु पांडेय, डॉ. ओजस्वी पांडेय व डॉ. अजय कुमार हैं। इनके आने के बाद ओपीडी और वार्ड में भर्ती रोगियों को काफी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।