फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   income tax should announce with honesty: distric judge

ईमानदारी से करें आय की घोषणा: जिला जज

Fri, 30 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
income tax should announce with honesty: distric judge
झांसी। जनपद न्यायाधीश रमेश तिवारी ने कहा कि सभी लोगों को ईमानदारी से अपनी आय की घोषणा करते हुए आयकर का भुगतान करना चाहिए। वर्तमान समय में आयकर विभाग द्वारा अपने विभिन्न स्रोतों से समस्त जानकारियां एकत्रित करते हुए आयकर में कमी पाने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आय विवरणी दाखिल नहीं होने पर व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वह गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित निशुल्क आयकर परामर्श कैंप को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


आयकर अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में आयोजित कैंप की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आज सभी बड़े समव्यवहार पर पैन नंबर आवश्यक है, जिससे हर बड़े लेन- देन की जानकारी आयकर विभाग को स्वत: हो जाती है। उन्होंने आयकर अधिवक्ता संघ के इस प्रयास को सराहनीय बताया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि संयुक्त आयकर आयुक्त आगरा उमेश चंद्र ने कहा कि आयकर विभाग समस्त कार्य नेट के माध्यम से कराने का प्रयास कर रहा है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनी विवरणी, अपने बकाया से संबंधित जानकारी नेट से प्राप्त कर सकता है। मिस मैच की समस्या पर उन्होंने बताया कि 25 हजार रुपये तक कर कटौती का मिलान फार्म 16 से करने के पश्चात आयकर अधिकारी द्वारा स्वयं उसका लाभ दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार के निर्देश प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली द्वारा जारी किए गए हैं। उपायुक्त एतेशाम अंसारी ने आयकर प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी। जनपद न्यायालय के आयकर सलाहकार सी एम निमेेश खन्ना ने आयकर रिटर्न संबंधी विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैंप में 108 लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किए।


इस अवसर पर अपर जिला जज कुलदीप कुमार, स्पेशल जज ए के विश्वेश, विनोद कुमार सिंह, सतीश कुमार, अपर जिला जज शकील अहमद खान, उमेश कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय चंद्र भानु सिंह, अपर जिला जज महेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, विनोद कुमार बरनवाल, लघु वाद न्यायाधीश केशव गोयल, सीजेएम आलोक द्विवेदी, प्रथम सिविल जज आलोक सिंह, एसीजेएम सुशील कुमार खरवार, अपर सिविल जज अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, एसीजेएम मनोज पांडे, अपर सीजेएम रेलवे प्रशांत कुमार, सिविल जज रण विजय प्रताप सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह, अपर सिविल जज भव्या तिवारी, सिविल जज रविकांत यादव, सिविल जज महेंद्र कुमार आदि न्यायिक अफसरों के अलावा राजेश गुप्ता, बृज लाल वर्मा, जी एस आहूजा अभय शर्मा, सतेन्द्र भार्गव, विजय नारायण कनकने, सुषमा अग्रवाल, राकेश झा, रवि बजाज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed