{"_id":"5feb7f788ebc3e419f6b9ac4","slug":"income-tax-return-last-date-tommorow-jhansi-news-jhs184735840","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख कल
विज्ञापन
झांसी। आयकर रिटर्न भरने के लिए एक दिन और बाकी रह गया है। इसके बाद करदाता 31 मार्च तक जुर्माने के साथ ही रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। अंतिम दिनों में कर सलाहकारों के यहां बढ़ी संख्या में लोग रिटर्न दाखिल करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनको कार्यालयों में देर रात तक काम चल रहा है। साथ ही, जीएसटी से जुड़े भी कई रिटर्न दाखिल करने का काम चल रहा है। हालांकि, टैक्स अधिवक्ताओं को रिटर्न भरने की तिथि बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को पत्र लिखा है।
वर्तमान समय में आयकर रिटर्न भरना सभी के लिए उपयोगी है। हर खरीद, बिक्री, लोन लेने आदि में रिटर्न की आवश्यकता पड़ती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इस बार कोरोना महामारी के चलते 31 जुलाई को रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी थी। रिटर्न भरने की कल आखिरी तारीख है। मंगलवार को कर सलाहकारों के यहां कार्यालयों में रिटर्न भरवाने के लिए करदाताओं की भीड़ लगी रही। कई करदाता स्वयं ही ऑनलाइन रिटर्न भरते रहे। अभी तक 80085 करदाताओं ने अपने रिटर्न ऑनलाइन दाखिल किए हैं। झांसी- ललितपुर परिक्षेत्र में 1.41 लाख करदाता हैं। आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण अभी हजारों करदाता रिटर्न भरने से वंचित हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। तिथि बढ़ने की उम्मीद है।
समय से रिटर्न भरने का फायदा
अंतिम तिथि तक रिटर्न दाखिल करने से फायदा यह है कि अगर कोई गलती हो जाए तो रिवाइज्ड रिटर्न (गलती को संशोधन कराके) दाखिल कर सकते हैं। वैसे अंतिम तिथि के बाद 31 मार्च तक रिटर्न भरा जा सकता है, मगर रिवाइज्ड रिटर्न का फायदा नहीं मिलता। देरी से रिटर्न दाखिल करने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का भी प्रावधान है। ऑडिट कंपनियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
दो बार फेल हो चुकी है साइट
आयकर रिटर्न भरने की साइट पिछले दो दिन में दो बार फेल हो चुकी है। इस दौरान एक- एक घंटे तक रिटर्न भरने का काम नहीं हो सका। लोग परेशान रहे।
31 तक ये रिटर्न होने हैं दाखिल
-------------------------
- 2019-20 का सामान्य करदाताओं के लिए वार्षिक आयकर रिटर्न।
- 2018-19 के लिए जीएसटी आर- 9 वार्षिक रिटर्न सामान्य करदाताओं के लिए।
- 2018- 19 के लिए जीएसटीआर 9 सी में जीएसटी ऑडिट रिपोर्ट।
- 2018-19 के लिए जीएसटीआर 9 ए समाधान योजना के करदाताओं के लिए।
- 2019- 20 के लिए आयकर के लिए ऑडिट रिपोर्ट।
- 2019-20 के लिए कंपनी के निदेशकों का डीआरइएन रिटर्न।
- 2019-20 के लिए जीएसटीआर 9 के वार्षिक रिटर्न।
- 2019-20 के लिए जीएसटीआर 9 ए के समाधान योजना के वार्षिक रिटर्न।
- 2019-20 केे लिए जीएसटीआर 9 सी में वार्षिक रिपोर्ट।
- आयकर में विवाद से विश्वास योजना अपनाने की अंतिम तारीख।