फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Income can be doubled from mushroom cultivation

महिलाओं को मशरूमकी खेती करना सिखाएंगे मास्टर ट्रेनर

Fri, 10 Sep 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Income can be doubled from mushroom cultivation
झांसी। पराली का प्रबंधन और मशरूम की खेती की जानकारी स्वयं सहायता समूह की महिलाआें तक पहुंचाने के लिए मास्टर ट्रेनर को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। पराली से होने वाले फायदे और मशरूम उत्पादन में पराली का उपयोग कर आय बढ़ाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप संभागीय सभागार में विशेषज्ञ प्रवीण शर्मा ने मशरूम की खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे आमदनी बहुत जल्द दोगुनी हो सकती है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खेती से जोड़ें, इससे पराली प्रबंधक का कार्य प्रभावी ढंग से होगा और आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। उप कृषि निदेशक के के सिंह ने कहा कि पराली के प्रबंधन से महिलाएं मशरूम उत्पादन कर आमदनी बढ़ा सकती हैं। मास्टर ट्रेनर द्वारा दी गई जानकारी न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित चौपाल और किसान पाठशालाओं में दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से लिे की सभी 64 न्याय पंचायतों में किसान पाठशाला के माध्यम से किसानों को कृषि, पशुपालन, रेशम, मत्स्य तथा दुग्ध आदि क्षेत्रों में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, एफपीओ आदि को कैसे बढ़ाया जाए, इन विषयों पर पाठशालाओं में चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. पीके सोनी, जिला उद्यान अधिकारी विनय कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य एके राव, सहायक निदेशक मृदा संजीव कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी संजय कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक आदि ने कृषि उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम प्रभारी दीपक कुशवाहा ने बताया कि सभी ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। विनय मोघे, नीरेंद्र धाकड़, राजीव गोयल, अनिल कुमार, प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed