{"_id":"5a7b4d564f1c1b8f268b8bab","slug":"incom-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर छापे में कई चौंकाने वाले तथ्य आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर छापे में कई चौंकाने वाले तथ्य आए सामने
Jhansi
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
tax
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर की सर्वनगर और स्वामीपुरम जैसी पॉश कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र सिंह चावला उनके भाई गुरजीत सिंह चावला, हरजीत सिंह चावला बड़े प्रॉपटी डीलर और ट्रांसपोर्टर हैं। आयकर जांच के दौरान कई तथ्य चौंकाने वाले भी सामने आ रहे हैं। जैसे कि हरजीत सिंह ने अपने कर्मचारी जगदीश दुबे को पार्टनर और दो फर्मों का डायरेक्टर भी बना रखा है। हर सौदे में जगदीश के ही हस्ताक्षर होते हैं और कारोबार हरजीत का होता है।
मिशन कंपाउंड के सर्वनगर में रहने वाले गुरजीत सिंह चावला के प्रॉपर्टी कारोबार में स्वामीपुरम कॉलोनी निवासी विवेक दत्त स्वामी, सर्वनगर निवासी किशोरी शरण सरावगी, झोकन बाग निवासी और प्रसन्ना परिवार के सदस्य चैनरूप जैन, ग्वालियर रोड स्थित कुंज बिहारी मंदिर के पास रहने वाले रमाकांत वर्मा ने पैसा लगा रखा है। आयकर टीम ने हरजीत सिंह चावला के घर, कॉलोनी में ही बने ऑफिस और स्वामीपुरम् कॉलोनी गेट पर खुले ए टू सुपर मार्केट प्रतिष्ठान में जांच की। अन्य चार पार्टनरों के घर का सर्वे किया गया।
इसी तरह, सर्वनगर कॉलोनी में रहने वाले हरजीत सिंह के घर, बाहर लक्ष्मीगेट और मिनर्वा के पास बने ट्रांसपोर्ट ऑफिस और गोदाम का सर्वे किया। टीम ने उनके पार्टनर स्टेशन रोड सिविल लाइन निवासी अजय गुप्ता, पार्टनर और कर्मचारी मेहंदी बाग निवासी जगदीश दुबे के घर पर सर्वे किया। जांच में यह भी पता चला कि हरजीत सिंह ने जगदीश दुबे को अपनी कंपनी झांसी होम्स प्राइवेट लिमिटेड और एडीजे होम्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर भी बना रखा है। इन कंपनियों ने जो कॉलोनियां विकसित की हैं उनकी जमीन खरीदने और घर बनाकर बेचने तक सभी कागजातों में जगदीश के ही हस्ताक्षर होते हैं। आयकर टीम ने जगदीश के इस बयान को दर्ज किया, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर की भूमिका की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
वहीं, स्वामीपुरम कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह चावला के घर और झरना गेट मिनर्वा के पास स्थित सिंह कैरियर ट्रांसपोर्ट के ऑफिस और गोदाम की जांच चल रही है। चूंकि, तीनों प्रमुख कारोबारियों के यहां सर्च (छापा) चल रहा है। इस कारण जांच के दौरान उनके घर के हर कमरे की तलाशी ली गई। सोना-चांदी और अन्य सभी कीमती सामान को सूचीबद्ध किया गया। कंप्यूटर डाटा और अन्य दस्तावेजों से पता किया जा रहा है कि अभी तक कितनी संपत्तियां बेची गईं और उनको रिटर्न में दिखाया कि नहीं। पुलिस की घेराबंदी में सभी 14 स्थानों पर जांच का काम जारी रहा।
जांच में शामिल थे यह अफसर
जांच में सहायक निदेशक आयकर आगरा योगेंद्रर मिश्रा, उपायुक्त राजेश गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर अरुण कुमार भाटिया, सहायक आयुक्त राजेंद्र निगम, आयकर अधिकारी आरएन वर्मा, लक्ष्मी मंगतानी, श्रीगोपाल गुप्ता, एसपी सिंह, निरीक्षक प्रदीप सिंह, हरीओम, वीरेश कुमार, गजेंद्र, जितेंद्र, सुभाष गांधी, वासुदेव तिवारी समेत सौ से ज्यादा अधिकारी व निरीक्षक शामिल थे।
ये कॉलोनियां की विकसित
गुरजीत सिंह चावला ने झांसी डेवलपर्स एंड बिल्डिर्स एसोसिएट्स, श्री राधे-राधे डेवलपर्स एंड बिल्डर्स समेत कई कंपनियां खोल रखी हैं। वह अभी तक सर्वनगर, पीतांबरा इनक्लेव, भांडेरी गेट, दतिया गेट फिल्टर रोड समेत छह से ज्यादा कॉलोनियां विकसित कर चुके हैं। वह एक डिपार्टमेंटल स्टोर और दूध डेयरी का भी संचालन करते हैं। हरजीत सिंह ने झांसी होम्स प्राइवेट लिमिटेड और एडीजे होम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बना रखी हैं। दतिया गेट फिल्टर रोड से पंचवटी कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर दो कॉलोनियां विकसित कर रहे हैं। उनका न्यू सिंह कैरियर के नाम से बाहर लक्ष्मी गेट और मिनर्वा के पास ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है। राजेंद्र सिंह चावला का झरना गेट मिनर्वा के पास सिंह कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है।
रात में ही आ गए थे अफसर
अपर निदेशक आयकर (जांच) वृंदा देसाई के नेतृत्व में आगरा, कानपुर और फिरोजबाद के 50 से अधिक अफसरों ने मंगलवार की रात में ही झांसी में डेरा डाल लिया था। बाकी, अफसर बुधवार की तड़के झांसी आ गए। सुबह साढ़े छह बजे ही सभी अफसर पुलिस लाइन पहुंच गए। यहां से सभी अफसर 14 टीमों में बंटकर पुलिस के साथ चिह्नित स्थानों के लिए रवाना हुए।