फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the name of DM, cyber thug cheated 70 thousand from the officer

डीएम के नाम पर साइबर ठग ने अफसर से ठगे 70 हजार

Fri, 05 Aug 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
In the name of DM, cyber thug cheated 70 thousand from the officer
झांसी। साइबर अपराधियों ने अफसरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। डीएम के नाम पर एक अधिकारी से 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। झांसे में आकर अफसर ने साइबर ठग को डीएम समझकर एक शॉपिंग साइट से 70 हजार रुपये के ई-कार्ड खरीदकर दे दिए। अब अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबाद थाने में दर्ज कराई शिकायत में नागरिक सुरक्षा संगठन के उप नियंत्रण मुनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पास एक अगस्त की शाम एक अज्ञात नंबर से मेसेज आया था। नंबर पर डीएम की डीपी लगी हुई थी और उनका नाम भी लिखा हुआ था। ठग को डीएम समझकर उन्होंने चैटिंग शुरू कर दी। ठग के कहने पर उप नियंत्रक ने तत्काल उसे एक शॉपिंग साइट से 70 हजार के ई-कार्ड खरीदकर दे दिए। अगले दिन डीएम से मुलाकात होने पर उन्हें उनके साथ हुए धोखे की जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है, इसमें सामने आया है कि ठग ने ई-कार्ड के जरिये ओएलएक्स से खरीदारी की। पुलिस ठगों को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed